WiFi Security Tips: ज्यादातर लोग अपने घर में नया वाईफाई (WiFi) कनेक्शन लगवाते समय एक बार पासवर्ड सेट कर लेते हैं और फिर राउटर की सेटिंग्स को कभी मुड़कर नहीं देखते. यही छोटी सी लापरवाही आपके इंटरनेट कनेक्शन को असुरक्षित बना देती है.
दरअसल, आसपास के लोग या पड़ोसी जब बिना इजाजत आपका वाईफाई इस्तेमाल करने लगते हैं, तो इससे न केवल आपकी इंटरनेट स्पीड धीमी पड़ जाती है, बल्कि आपका डेटा भी तेजी से खत्म होने लगता है. इससे भी बड़ा खतरा यह है कि आपके आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर कोई गलत काम न कर दे. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है, इस समस्या को आप अपने फोन या लैपटॉप से 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं.
राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स हैं सबसे बड़ा खतरा
वाईफाई चोरी होने का सबसे बड़ा कारण राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स होती हैं. राउटर कंपनियां शुरुआत में एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड admin या 1234 जैसा बेहद सरल रखती हैं. इंटरनेट पर किसी भी राउटर मॉडल का डिफॉल्ट पासवर्ड आसानी से मिल जाता है.
आपके वाईफाई से कौन कौन जुड़ा है, ऐसे चेक करें
- अपने ब्राउज़र (Google Chrome या Safari) में 192.168.1.1 या 192.168.0.1 टाइप करके एंटर करें.
- अपने राउटर का एडमिन पासवर्ड डालकर लॉगिन करें और Connected Devices या Device List का ऑप्शन खोलें.
- अगर आपको वहां कोई ऐसा फोन, लैपटॉप या टीवी दिखता है, जिसे आप नहीं पहचानते हैं, तो समझ जाएं कि आपका वाईफाई चोरी हो रहा है.
राउटर एडमिन पासवर्ड बदलें और सिक्योरिटी WPA3 पर सेट करें
वाईफाई पासवर्ड जो आप कनेक्ट करने के लिए डालते हैं और राउटर एडमिन पासवर्ड दोनों अलग होते हैं. एडमिन पासवर्ड से पूरे राउटर पर कंट्रोल रहता है. इसे बदलकर कोई मजबूत पासवर्ड रखें. राउटर सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी मोड चेक करें. अगर यह WEP या WPA पर सेट है, तो यह बहुत पुराना और असुरक्षित है. इसे बदलकर WPA2PSK या WPA3 पर सेट करें. यह हैकर्स को तुरंत ब्लॉक कर देता है.
WPS फीचर बंद करें और WiFi नाम छुपाएं
WPS फीचर से बिना पासवर्ड के डिवाइस कनेक्ट करना आसान होता है, लेकिन इसका पिन आसानी से क्रैक किया जा सकता है. राउटर सेटिंग्स में जाकर WPS को पूरी तरह Disable यानी बंद कर दें. इसके साथ ही वाईफाई के लिए कम से कम 1216 अंकों का पासवर्ड बनाएं, जिसमें लेटर्स, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स को भी शामिल करें. इसके अलावा, राउटर में Hide SSID का ऑप्शन ऑन कर दें. इससे पड़ोसियों की वाईफाई लिस्ट में आपका वाईफाई नाम दिखाई ही नहीं देगा.
यह भी पढ़ें- अब 500 रुपये के नकली नोटों की टुचकियों में होगी पहचान, जान लीजिए RBI की ये सीक्रेट फीचर्स
MAC Filtering चालू करें
राउटर में MAC Address Filtering ऑन करके केवल अपने और अपने परिवार के मोबाइल और लैपटॉप के मैक एड्रेस को अलाउ कर दें. इसके बाद यदि किसी को पासवर्ड पता भी चल जाए, तब भी वह आपके इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. जिस तरह स्मार्टफोन अपडेट होते हैं, उसी तरह राउटर के सॉफ्टवेयर को भी समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है. पुराना फर्मवेयर सिक्योरिटी को कमजोर बनाता है, जबकि नया अपडेट आपकी इंटरनेट स्पीड और सुरक्षा दोनों को बढ़ा देता है.
यह भी पढ़ें- आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं