विज्ञापन

लड़के को डेट पर बुलाकर लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया

करीब 1 साल पहले एमएक्स प्लेयर पर जमनापार वेब सीरीज का सीजन-2 रिलीज हुआ था. उसके शुरुआती एपिसोड में कुछ ऐसा ही सीन दिखाया गया था, जहां एक लड़की डेट के बहाने लड़के को रेस्टोरेंट ले जाती है और फिर उससे खाने के बिल के बहाने मोटी रकम ठग लेती है.

लड़के को डेट पर बुलाकर लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया
लड़के के बुलाने पर मिलने गए युवक को मिला धोखा. (सांकेतिक तस्वीर)
AI

Zara Hatke News: देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना भारी पड़ गया. उससे ना सिर्फ 24 हजार रुपये छिनकर खाने का बिल भरवाया गया, बल्कि बाउंसरों से उसे पिटवाया भी गया. जैसे-तैसे बचकर वो उस लड़की से दूर भागा और सीधे आनंद विहार थाने जाकर रुका. वहां उसने विस्तार से पूरी बात बताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

वॉट्सऐप पर मैसेज करके मिलने बुलाया

पीड़ित रामकृष्ण ने बताया, '14 सितंबर को वॉट्सऐप पर एक महिला ने मुझसे संपर्क किया था. अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझाकर कुछ दिन बाद उसने मुझे मिलने बुलाया. जब मैं उसकी बताई लॉकेशन पर मिलने पहुंचा तो वो मुझे वहां से कड़कड़डूमा स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गई. वहां कुछ ही देर बाद मेरे हाथ में करीब 21 हजार रुपये का लंबा-चौड़ा बिल थमा दिया गया, जबकि मैंने इतना ऑर्डर ही नहीं किया था.'

24 हजार लूटे, फिर 25 हजार और मांगे

पीड़ित ने बताया, 'इतने बड़े बिल पर मैंने सवाल खड़े किए और पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाउंसरों ने मेरे साथ हाथापाई की. पहले मेरे से जबरन 24 हजार रुपये छीन लिए गए. इसके बाद वो 25 हजार रुपये की और मांग करने लगे. किसी तरह मैं वहां से अपनी जान बचाकर भागा.'

दो आरोपी गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

हिंदुस्तान अखबार में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और रेस्टोरेंट के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू की दिए. इसके बाद कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाउंसर अमन गुर्जर और इस पूरे खेल के आयोजक मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें:- डॉक्टर साहब गए कोर्ट, पीछे से ड्राइवर बन गया 'मुन्नाभाई MBBS'; मरीजों को लिख दीं दवाइयां, FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cafe, Online Dating, Karkardooma, Restaurant Bill, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com