विज्ञापन

आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक

Banking से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक, आधार कार्ड हमारे सबसे जरूरी पहचान पत्रों में से एक बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है? mAadhaar ऐप से अपने आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करने का आसान तरीका और बायोमेट्रिक लॉक करने की पूरी गाइड यहां जानें.

आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक
 आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सतर्कता हैं जरूरी.
NDTV
  • आधार कार्ड का उपयोग बैंक खाता खुलवाने और मोबाइल कनेक्शन लेने जैसे कई डिजिटल कामों के लिए अनिवार्य हो गया है.
  • आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री से पिछले छह महीने में हुए सभी आधार उपयोग के डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है.
  • mAadhaar ऐप डाउनलोड कर आधार नंबर और OTP से लॉगिन कर आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री आसानी से देखी जा सकती है.

Aadhaar Card Safety Alert: इस डिजिटल दौर (Digital Age) में बैंक खाता (Bank Account) खुलवाने से लेकर नया मोबाइल कनेक्शन (New SIM Connection) लेने तक, हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल जरूरी हो गया है. आधार ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, इसके गलत इस्तेमाल (Misuse) या डेटा चोरी का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है.

दरअसल, लोग बिना सोचे-समझे किसी भी फोटोकॉपी दुकान पर आधार की कॉपी छोड़ देना या किसी फर्जी प्लेटफॉर्म पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर देना आपको ठगी का शिकार बना सकता है. यदि आपको भी डर है कि आपके आधार की जानकारी का गलत फायदा उठाया जा रहा है, तो आप खुद इसे ट्रैक कर सकते हैं.

आधार कार्ड के लगत इस्तेमाल को रोकें

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होती है आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ?

जब भी आप किसी सेवा के लिए ओटीपी , फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के जरिए अपने आधार का उपयोग करते हैं, तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सिस्टम में उसका एक डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है. इस रिकॉर्ड के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है. दरअसल, आप अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के जरिए पिछले 6 महीनों में हुए सभी ऑथेंटिकेशन प्रयासों की जांच कर सकते हैं. इसमें यह स्पष्ट लिखा होता है कि आपका आधार किस तारीख, किस समय और किस माध्यम से वेरीफाई किया गया है.
ऐसे में अगर आपकी जानकारी के बिना किसी एजेंसी या स्थान पर आपके आधार का इस्तेमाल हुआ है, तो इसकी पहचान तुरंत हो जाती है.

mAadhaar ऐप से ऐसे चेक करें अपना आधार यूसेज?

  • Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक mAadhaar App डाउनलोड करें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • भविष्य में सुरक्षित एक्सेस के लिए 4 अंकों का गोपनीय PIN बनाएं.
  • ऐप के My Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें और अपना 4-अंकीय PIN दर्ज करें.
  • Security टैब के तहत Aadhaar Authentication History विकल्प पर टैप करें.
  • वह तारीख या समय अवधि चुनें, जिसकी जानकारी आप देखना चाहते हैं.

संदिग्ध एंट्री दिखने पर तुरंत करें ये 3 काम

अगर ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री में आपको कोई ऐसा ट्रांजैक्शन या वेरिफिकेशन दिखता है, जो आपने नहीं किया है, तो बिना देर किए तुरंत कार्रवाई करें. सबसे पहले UIDAI के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर संपर्क करें और संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट दर्ज कराएं. इसके अलावा, mAadhaar ऐप में मौजूद Biometric Lock फीचर का इस्तेमाल करके अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को तुरंत लॉक कर दें, ताकि कोई दूसरा इसे इस्तेमाल न कर सके. साथ ही समय-समय पर अपनी आधार हिस्ट्री की जांच करते रहें.

 यह भी पढ़ें- नीला और सफेद आधार कार्ड में क्या है अंतर? जानें बाल आधार के नियम और अपडेट कराने की उम्र

जहां भी पहचान पत्र की प्रति जमा करनी हो, वहां मास्क्ड आधार का उपयोग करें, जिसमें आधार नंबर के शुरुआती अंक छिपे होते हैं. किसी भी अनधिकृत दुकान या व्यक्ति को अपने आधार की फोटो कॉपी न दें. जब आपको आधार वेरिफिकेशन की जरूरत न हो, तो अपने बायोमेट्रिक्स को हमेशा लॉक रखें. जरूरत पड़ने पर इसे ऐप से तुरंत अनलॉक किया जा सकता है.

 यह भी पढ़ें- नौकरी बदलने पर बंद हो गया था पुराना PF Account? नए ईपोर्टल से आसानी से करें बैलेंस ट्रैक और ट्रांसफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Safety, UIDAI, MAadhaar, Cyber Security, Identity Protection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com