विज्ञापन

महिलाओं का सफर आसान बनाने के लिए DTC लॉन्च करने जा रहा Pink Saheli Smart Card, जानिए कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Pink Saheli Smart Card Kya Hai: दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को फ्री और अनलिमिटेड बस यात्रा की सुविधा देने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की है. यह एक डिजिटल स्मार्ट कार्ड है, जो कार्ड होल्डर की पहचान (ID) की तरह काम करता है.

महिलाओं का सफर आसान बनाने के लिए DTC लॉन्च करने जा रहा Pink Saheli Smart Card, जानिए कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
AI

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं की यात्रा को और आसान-सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) बस सेवाओं को डिजिटल और पहले से ज्यादा व्यवस्थित बना रहा है. इसी दिशा में DTC अब बस यात्रा के लिए पिंक, ब्लू और ऑरेंज स्मार्ट कार्ड शुरू करने जा रहा है, जिनका ऑफिशियल लॉन्च 2 मार्च को किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इससे पहले यह लॉन्च 19 फरवरी को होना था, लेकिन India AI Impact Summit 2026 इसे आगे बढ़ाना पड़ा. आइए जानते हैं पिंक सहेली कार्ड क्या है, इसके लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Namo Bharat और Meerut Metro में ऐसे कर सकते हैं फ्री में सफर, मिलेंगे पॉइंट्स, जानिए क्या है ऑफर

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को फ्री और अनलिमिटेड बस यात्रा की सुविधा देने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की है. यह एक डिजिटल स्मार्ट कार्ड है, जो कार्ड होल्डर की पहचान (ID) की तरह काम करता है. इसमें व्यक्ति का नाम, फोटो, QR कोड और अन्य बेसिक डिटेल्स होती हैं, जिससे बसों में यात्रा आसानी से और बिना टिकट के की जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. इसके तहत महिला या ट्रांसजेंडर व्यक्ति का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है, उनकी उम्र 12 साल से अधिक होनी चाहिए, और पहचान के लिए वैलिड आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी होना चाहिए. इसके अलावा, दिल्ली का रेजिडेंशियल एड्रेस प्रूफ भी देना भी अनिवार्य है. इन सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड आसानी से बनवाया जा सकता है.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं. 

ऑफलाइन के लिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को अपने दिल्ली आधार कार्ड के साथ निर्धारित काउंटरों पर जाना होगा. कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा शहरभर में आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय, उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालय, बस डिपो, और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे. लगभग 50 स्थानों पर ये काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें SDM ऑफिस, बस डिपो, बस स्टैंड और चुनिंदा बैंक शामिल होंगे.

पिंक सहेली कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यह स्टेप्स अपना सकते हैं...

  • आधिकारिक DTC पोर्टल पर जाएं .
  • ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लिकेशन सबमिट करें.
  • वेरिफिकेशन के बाद पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड आवेदक के पते पर डाक द्वारा भेजा दिया जाएगा.
     
Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com