विज्ञापन

Namo Bharat और Meerut Metro में ऐसे कर सकते हैं फ्री में सफर, मिलेंगे पॉइंट्स, जानिए क्या है ऑफर

Namo Bharat and Meerut Metro Loyalty Points Programme: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के यात्रियों के लिए एक नया लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम शुरू किया है. इसका मकसद यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक सस्ता और सुविधाजनक बनाना है.

Namo Bharat और Meerut Metro में ऐसे कर सकते हैं फ्री में सफर, मिलेंगे पॉइंट्स, जानिए क्या है ऑफर
नमो भारत और मेरठ मेट्रो
AI

Namo Bharat and Meerut Metro: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के यात्रियों के लिए एक नया लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम शुरू किया है. इसका मकसद यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक सस्ता और सुविधाजनक बनाना है. आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रोग्राम के तहत यात्री को हर यात्रा पर खर्च किए गए 1 रुपये पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा, चाहे वे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का इस्तेमाल करें या Namo Bharat Connect मोबाइल ऐप से डिजिटल QR टिकट खरीदें. हर पॉइंट की वैल्यू 10 पैसे रखी गई है, यानी जितना ज्यादा सफर, उतने ज्यादा पॉइंट और उतनी ही ज्यादा बचत. 

यह भी पढ़ें: सिम नहीं तो बंद हो जाएगा WhatsApp और Telegram! 1 मार्च से लागू होने जा रहा Sim Binding नियम, जानिए यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

यात्री कैसे कर सकते हैं फ्री में सफर?

फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को कम से कम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स चाहिए होंगे. इन पॉइंट्स का इस्तेमाल एक बार में 5 ट्रिप के लिए किया जा सकता है, और ये 7 दिनों तक मान्य रहते हैं. NCMC कार्ड यूज करने वाले यात्री अपने जमा हुए पॉइंट्स को टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर आसानी से चेक कर सकते हैं. यह पूरा प्रोग्राम लोगों को डिजिटल पेमेंट, पेपरलेस टिकटिंग और सस्टेनेबल ट्रैवल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे रिडीम करें पॉइन्ट्स ?

पॉइंट्स को 'NAMO BHARAT Connect' मोबाइल ऐप में 'Booking Confirmation' स्क्रीन पर रिडीम किया जा सकता है. NCRTC ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी यात्री एक ही Namo Bharat ट्रेन टिकट खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट और पॉइंट रिडेम्पशन दोनों को साथ‑साथ इस्तेमाल नहीं कर सकता. आसान भाषा में समझें, तो यात्री आधा पेमेंट पॉइंट्स से और आधा डिजिटल पेमेंट से नहीं कर सकते हैं, टिकट खरीदते समय सिर्फ एक ही ऑप्शन चुनना होगा.

क्या ये पॉइंट्स खत्म हो जाते हैं?

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लॉयल्टी पॉइंट्स उस दिन से 12 महीने पूरे होने पर कैलेंडर डे के अंत में अपने‑आप एक्सपायर हो जाते हैं. इसके अलावा ये पॉइंट्स ट्रांसफर नहीं किए जा सकते, यानी जो यात्री पॉइंट्स कमाता है, सिर्फ वही उनका उपयोग कर सकता है. इसके अलावा लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम करने के लिए यात्री का मोबाइल नंबर जरूरी है. अगर किसी ने NAMO BHARAT Connect ऐप में ईमेल आईडी से पॉइंट्स कमाए हैं, तब भी उन्हें रिडीम केवल मोबाइल नंबर के जरिए ही किया जा सकता है.

नमो भारत और मेरठ मेट्रो

नमो भारत और मेरठ मेट्रो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com