- लखनऊ के नीले ड्रम मर्डर केस में मानवेन्द्र सिंह की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की थी, विवाद अवैध संबंधों से था
- आरोपी बेटे अक्षत ने पिता की हत्या के बाद लाश की फोटो अपनी गर्लफ्रेंड को स्नैपचैट पर भेजी थी
- बेटे अक्षत के अफेयर की जानकारी थी और घटना वाली रात उन्होंने अक्षत की पार्टनर को कड़ी फटकार लगाई थी
लखनऊ के चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस मामले में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है. सूत्रों के अनुसार मानवेन्द्र सिंह की पत्नी ने में जहर खाकर अपनी जान दी थी. मानवेन्द्र के अवैध संबंधों के कारण ही आए दिन उन दोनों में विवाद होता था. इसी बात से तंग आकर मानवेन्द्र की पत्नी ने जहर खाया था. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि मानवेन्द्र कि घरवालों का कहना है कि उसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है. इसके अलावा एक और चौंकाने वाली बात पता चली है. सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि हत्या के तुरंत बाद आरोपी बेटे अक्षत ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्नैपचैट पर एक फोटो भेजी थी, जिसने इस पूरी वारदात की दिशा ही बदल दी.
मर्डर के बाद पार्टनर को भेजी फोटो
पुलिस सूत्रों और मानवेन्द्र के करीबियों के अनुसार, अक्षत ने अपने पिता की हत्या करने के बाद जरा भी देर नहीं की. उसने तड़के करीब 4:30 बजे अपने पिता को उनकी ही राइफल से गोली मारी. हत्या के ठीक बाद अक्षत ने अपने पिता की लहूलुहान लाश की फोटो खींची और उसे स्नैपचैट पर अपनी पार्टनर (गर्लफ्रेंड) को भेज दिया. फोटो भेजने के बाद वह फोन पर ही रोने लगा और सरेंडर करने की बात कही, लेकिन बाद में अपनी बहन और भविष्य का सोचकर उसने लाश को ठिकाने लगाने का खौफनाक फैसला लिया.
"जब तक तुम्हारे बाप हैं, हमारा कुछ नहीं हो सकता"
जांच में यह बात सामने आई है कि मानवेन्द्र को अक्षत के अफेयर और गलत आदतों की जानकारी हो गई थी. घटना वाली रात मानवेन्द्र ने अक्षत की पार्टनर को फोन पर जमकर फटकार लगाई थी और उसे अक्षत से दूर रहने की चेतावनी दी थी. इसके बाद अक्षत की पार्टनर ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और अंत में एक मैसेज भेजा, "जब तक तुम्हारे बाप हैं, हमारा कुछ नहीं हो सकता, पहले उनको समझाओ." इसी एक मैसेज और पिता की ओर से किए गए अपमान ने अक्षत के भीतर के गुस्से को ज्वालामुखी बना दिया. उसे लगा कि उसके पिता उसके प्यार के दुश्मन बन चुके हैं.
पूरे परिवार को थी मानवेन्द्र के अवैध संबंधों की खबर
सूत्रों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद मानवेन्द्र और आजाद हो गया कोई भी उसे रोकने वाला नहीं थी. मानवेन्द्र की कई महिलाओं से दोस्ती थी. कई बार घर पर भी आना जाना होता था और ये कोई नया नहीं था. घर वालों को इसकी जानकारी भी दी.
बेटे की अफेयर की जानकारी पर भड़का था मानवेन्द्र
कुछ महीने पहले मानवेन्द्र के घर से 32 हजार रुपये कैश और 4 अंगूठियां गायब हो गई. मानवेन्द्र ने अपने घर में काम करने वाली नौकरानी पर शक किया और अपने करीबी पड़ोसियों से बात की. सबकी सलाह पर मानवेन्द्र ने थाने पर शिकायत की, लेकिन नौकारानी बेकसूर निकली. जिसके बाद पुलिस ने मानवेन्द्र को चोरी का दूसरा पहलू भी देखने को कहा- आप एक बार अपने घर में पूछिए. इसके बाद मानवेन्द्र की इस मुद्दे पर अपने करीबियों से चर्चा हुई, लेकिन उसे अपने बेटे पर बिलकुल भी शक नहीं था. घर में कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण ऐसा कोई संदिग्ध दिखा भी नहीं. मानवेन्द्र ने इसके बाद अक्षत से कड़ाई से जब पूछताछ की तो अक्षत ने कबूला कि पैसे और सोने की अंगूठियां उसने अय्याशी में उड़ाई है. इसके बाद मानवेन्द्र को धक्का सा लगा और फिर उस दिन के बाद से ही कभी उसने उन पैसों और अंगूठीयों का जिक्र नहीं किया.
ये था मर्डर का ट्रिगर मोमेंट?
सूत्रों के अनुसार, अक्षत जिस NEET थ्योरी को बाप के मर्डर का आधार बता रहा है वो पूरी तरह से गलत साबित हो चुकी है. विवाद की वजह शराब के ठेके के रेव्यूनल के लिए रखे गए 50 लाख रुपये में से कुछ रुपये गायब होना थी. इसके लिए मानवेन्द्र ने अक्षत की खूब पिटाई की थी और रायफल तान दी थी. घटना वाली रात मानवेन्द्र किसी शादी से करीब 12 बजे के बाद घर लौटे और किसी महिला से उनकी आधे घंटे तक हॉट टॉक हुई. मानवेन्द्र काफी गुस्से में थे. दरअसल मानवेन्द्र को अक्षत की बाकी बुरी आदतों के साथ अफेयर के बारे में भी पता चल गया था. मानवेन्द्र नहीं चाहता था वो अपना जीवन इन चक्करों में बर्बाद करें.
मानवेन्द्र ने कॉल पर अक्षत की पार्टनर को खूब डांटा और बाप को उठवा लेने तक की धमकी दे डाली और अक्षत से दूर रहने की बात कही. अक्षत की मां नहीं थी. बाप का प्यार उसे समझ नहीं आया इसलिए वो अपनी पार्टनर को खोने से डर गया इस बात को लेकर मानवेन्द्र और अक्षत के बीच झगड़ा हुआ. मानवेन्द्र की भयंकर डांट के बाद अक्षत कि पार्टनर ने उससे बात करना और कॉल उठाना बंद कर दिया था इससे अक्षत काफी फ्रस्टेट हो गया और रात भर कॉल मैसेज करता रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं