विज्ञापन

Delhi SIR में  47.7 लाख वोटरों के कट गए नाम, जानिए घर बैठे कैसे चेक करें अपना वोट

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सोमवार को जारी कर दी. राजधानी के करीब 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख लोगों के नाम इस शुरुआती सूची से बाहर हो गए हैं. जानिए, वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के 3 आसान तरीके और 30 सितंबर तक फॉर्म 6 भरकर नाम वापस जुड़वाने की पूरी प्रक्रिया. 

Delhi SIR में  47.7 लाख वोटरों के कट गए नाम, जानिए घर बैठे कैसे चेक करें अपना वोट
दिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47.7 लाख नाम! ड्राफ्ट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम और 30 सितंबर तक करें आवेदन
NDTV

Delhi SIR Draft List : दिल्ली में आगामी चुनावों से पहले चुनाव आयोग (ECI) ने ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (Draft Electoral Roll) जारी कर दिया है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत तैयार की गई इस सूची ने राजधानी के लाखों मतदाताओं की चिंता बढ़ा दी है.

दरअसल, दिल्ली के कुल 1.45 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाताओं में से लगभग 47.7 लाख मतदाताओं के नाम इस ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं. यानी हर तीन में से एक मतदाता का नाम प्रारंभिक लिस्ट से कट गया है. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम सूची नहीं है. जिन लोगों के नाम लिस्ट से हटे हैं, वे 30 सितंबर 2026 तक दावा (Claim) पेश करके अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं.

क्यों कटे 47.7 लाख नाम? 

30 जून से 17 अगस्त के बीच चले घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान लगभग 97.5 लाख यानी 67.18% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटल रूप से प्रोसेस किए गए. बाकी बचे 47.7 लाख नामों को ASDDO यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक या डुप्लीकेट श्रेणी में रखा गया है.

विधानसभा वार आंकड़े

डिजिटलाइजेशन में अव्वल: रोहिणी विधानसभा क्षेत्र 83.43 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद शकूरबस्ती 81.26 प्रतिशत, राजौरी गार्डन 79.14 प्रतिशत और मंगोलपुरी 78.76 प्रतिशत रहे.

  • सबसे ज्यादा अनकलेक्टेड फॉर्म: तुगलकाबाद में सबसे कम 52.15 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन दर्ज हुआ. वहीं, ओखला क्षेत्र में सबसे ज्यादा 45.32 प्रतिशत फॉर्म Uncollectible श्रेणी में गए.
  • अन्य प्रभावित क्षेत्र: चांदनी चौक में 38.98 प्रतिशत, बल्लीमारान में 32.65 प्रतिशत, मुस्तफाबाद 28.09 प्रतिशत, बाबरपुर में 27 प्रतिशत और सीलमपुर 23.37 प्रतिशत में भी बड़ी संख्या में फॉर्म अनकलेक्टेड रहे.
  • शाहीन बाग और जसोला विहार जैसे इलाकों में बिहार, यूपी, असम और पश्चिम बंगाल के प्रवासी परिवारों को 2002 की वोटर लिस्ट से लिंक करने में बीएलओ को कठिनाई का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में 1,914 नए पोलिंग स्टेशन बने

इस गहन संशोधन प्रक्रिया के बाद दिल्ली के चुनावी ढांचे का भी विस्तार हुआ है. मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 से बढ़ाकर 14,947 कर दी गई है. यानी दिल्ली में 1,914 नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. साथ ही मतदान स्थलों की संख्या भी 2,696 से बढ़कर 2,856 हो गई है.

 घर बैठे 3 आसान तरीकों से चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम सुरक्षित है या ड्राफ्ट लिस्ट से कट गया है, तो इन 3 तरीकों का इस्तेमाल करें. 

ऑनलाइन पोर्टल 

  • electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं और भाषा में NCT of Delhi चुनें.
  • अपना वोटर कार्ड नंबर यानी  EPIC Number और कैप्चा कोड डालकर Search करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से लॉगिन करें.
  • अपना नाम, पिता या पति का नाम, आयु, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरकर खोजें.
  • अगर आपकी डिटेल्स दिखे तो नाम सुरक्षित है, No Record Found दिख, तो समझिए नाम कट चुका है.

वोटर हेल्पलाइन ऐप से

  •  गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Voter Helpline App डाउनलोड करें.
  •  Search Your Name पर क्लिक करके अपने EPIC नंबर या बारकोड स्कैनिंग के जरिए स्टेटस देखें.

SMS या 1950 हेल्पलाइन

  • अपने फोन से ECI Space आपका EPIC Number टाइप करके 1950 पर भेजें.
  • टोल फ्री नंबर 1950 पर सीधे कॉल करके अपने नाम की स्थिति जानें.

यह भी पढ़ें- आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर ड्राफ्ट लिस्ट से आपका नाम हट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी. इससे पहले आप ECI के पोर्टल या Voter Helpline App के जरिए ऑनलाइन Form 6 भरकर नाम जुड़वाने का आवेदन कर सकते हैं. या फिर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से मिलकर आवश्यक डाक्यूमेंट्स जमा करें और फॉर्म 6 भरें. आपको बता दें कि जिन के नाम कट गए हैं, चुनाव अधिकारी सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 29 अक्टूबर 2026 तक करेंगे.

यह भी पढ़ें-  LPG सब्सिडी चाहिए, तो अभी करें यह एक काम! आज आखिरी तारीख से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Voter List, ECI, Voter ID Card, Delhi News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com