विज्ञापन

 LPG सब्सिडी चाहिए, तो अभी करें यह एक काम! आज आखिरी तारीख से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ईकेवाईसी कराने की आखिरी तारीख आज यानी 16 अगस्त 2026 है. जानिए मोबाइल ऐप, एजेंसी या डिलीवरी मैन के जरिए ई-केवाईसी पूरा करने के सबसे आसान तरीके.

 LPG सब्सिडी चाहिए, तो अभी करें यह एक काम! आज आखिरी तारीख से पहले समझ लें पूरा प्रोसेस
एलपीजी गैस ई-केवाईसी की अंतिम तारीख आज: 16 अगस्त तक नहीं कराया वेरिफिकेशन तो रुकेगी सब्सिडी, जानें पूरा प्रोसेस
NDTV

 LPG Gas eKYC Last Date: घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ईकेवाईसी (eKYC) करवाने की समय सीमा आज यानी 16 अगस्त 2026 है. इंडियन ऑयल (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) जैसी प्रमुख कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि रियायती दरों पर गैस सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई जारी रखने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है.

अगर आपका ई-केवाईसी अब भी लंबित है, तो सरकार के नियमों के तहत इसके क्या प्रभाव होंगे और इसे कैसे तुरंत पूरा किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

ई-केवाईसी न कराने पर क्या होगा?

  1. अगर आप आज की समय सीमा चूक जाते हैं, तो आपकी एलपीजी गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है. इसका सबसे बड़ा असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर पड़ेगा.
  2. बिना वेरिफिकेशन वाले ग्राहकों को रियायती घरेलू दरों के बजाय ऊंचे बाजार भाव या बिना सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है.
  3. कई राज्यों और वितरकों के स्तर पर 17 अगस्त 2026 से ई-केवाईसी न होने की स्थिति में सिलेंडर रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी को रोका जा सकता है.
  4. सबसे जरूरी बात यह है कि आखिरी तारीख बीतने के बाद भी आपका गैस कनेक्शन स्थाई रूप से रद्द नहीं किया जाएगा. जैसे ही आप अपना वेरिफिकेशन पूरा करेंगे, आपकी घरेलू दरें और सब्सिडी दोबारा बहाल हो जाएंगी.

 ई-केवाईसी पूरा करने के 3 सबसे आसान तरीके

आखिरी वक्त की भीड़ और लंबी लाइनों से बचने के लिए आप इन तीन में से किसी भी एक विकल्प को चुनकर तुरंत अपना वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. 

  • अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से अपने गैस प्रदाता का आधिकारिक ऐप (IndianOil ONE, Hello BPCL, या HP Pay) डाउनलोड करें. साथ ही प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD ऐप भी इंस्टॉल करें. ऐप में लॉगिन करके eKYC के विकल्प पर जाएं और फेस रिकग्निशन (Face Authentication) कर प्रक्रिया सबमिट कर दें.
  • अगर आपको ऐप से करने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो आप अपने पहचान पत्र और गैस पासबुक के साथ सीधे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए तुरंत वेरिफिकेशन हो जाता है.
  • जब आपके घर एलपीजी सिलेंडर देने डिलीवरी कर्मचारी आएं, तो आप उनके पास मौजूद आधिकारिक मोबाइल ऐप या पोर्टेबल बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए भी मौके पर ही अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आम लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, बैबलिंग ब्रुक, फ्लोरल ब्लॉक के अलावा ये हैं मुख्य आकर्षण

अगर आपने पहले ही ई-केवाईसी करवा लिया है और आपके गैस ऐप में eKYC Success का स्टेटस दिखाई दे रहा है, तो आपको घबराने या इसे दोबारा कराने की कोई आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में आप जो फ्लैट या मकान खरीदने जा रहे हैं, कहीं वो प्रॉपर्टी गैर-कानूनी तो नहीं? ऐसे चेक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG KYC, LPG Subsidy, Ujjwala Yojana, Indane Gas, HP Gas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com