विज्ञापन

'2 साल पहले समझ आया कि भारत क्यों नहीं जाना चाहिए', नीदरलैंड्स के टूरिस्ट का यह बयान इंटरनेट पर छा गया

नूडल्सएंडब्लिस्टर्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कपल इस वक्त नीदरलैंड्स में है अपने परिवार संग टाइम स्पेंड कर रहा है. इसी दौरान उन्होंने इंडिया पर यह वीडियो बनाकर पोस्ट की है.

'2 साल पहले समझ आया कि भारत क्यों नहीं जाना चाहिए', नीदरलैंड्स के टूरिस्ट का यह बयान इंटरनेट पर छा गया
यह कपल जल्द ही स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल की यात्रा पर जाने वाला है.
instagram@noodlesandblisters

Viral Video: नीदरलैंड के रहने वाले ट्रैवलर कपल टोनी और लिन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. 1 मिनट के इस वीडियो में वे अपनी इंडिया ट्रिप का उदाहरण देते हुए लोगों को बता रहे हैं कि भारत क्यों नहीं जाना चाहिए? कपल के मुताबिक, नई दिल्ली में पहली टैक्सी पकड़ते ही लोग तुरंत शहर छोड़ने का फैसला कर लेते हैं. ठीक 2 साल पहले उन्होंने भी ऐसा ही किया था और रात में 15 घंटे की यात्रा करके वो अगले दिन सुबह मनाली पहुंच गए थे.

'मनाली में खाया जिंदगी का सबसे लजीज खाना'

बस में वे ठीक से सो नहीं पाए थे, जिस वजह से वे काफी परेशान थे. लेकिन मनाली का नजारा देखते ही वो दंग रह गए. इसके बाद उन्होंने नदी किनारे एक कैफे में बैठकर इंडियन खाना खाया और फिर उसकी जमकर तारीफ करते हुए उसे जिंदगी का सबसे लजीज खाना बताया. लेकिन वे वहां ज्यादा समय वहां नहीं रुके और आबादी वाली जगहों से और दूर जाने के लिए एक ट्रैवलर बस में 3 भिक्षुओं के साथ बैठकर निकल पड़े. हिमालय की ऊंचाइयों की ओर जाते वक्त उन्होंने दुनिया के 12वें सबसे ऊंचे दर्रे को पार किया और फिर लेह लद्दाख पहुंच गए. वो जगह ऐसी थी जो उन्होंने अपनी लाइफ में पहले कभी नहीं देखी थी.

'एक बार पहुंच गए तो वापस नहीं जाना चाहोगे'

इसके बाद कपल ने मरखा घाटी में पांच दिन की बिना गाइड वाली ट्रेकिंग करने का फैसला किया. इस दौरान वो कभी छोटे टेंट में रहे तो कभी स्थानीय लोगों के घरों में जमीन पर सोए. पॉपकॉर्न के साथ सूप पीया और अजीब से दिखने वाले टॉयलेट भी इस्तेमाल किए. जैसे-जैसे वो ऊपर चढ़ते गए, वहां के नजारे और ज्यादा शानदार होते गए. आखिरकार वो कोंगमारू ला दर्रा की चोटी पर पहुंच गए. वीडियो के आखिर में कपल ने कहा, 'जब आप अपने अनुभव के बारे में सोचते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आपको भारत कभी नहीं जाना चाहिए. क्योंकि एक बार वहां पहुंचने के बाद, आप वहां से जाना ही नहीं चाहेंगे.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया यूजर्स ने की कपल की तारीफ

करीब 2 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 5 लाख लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने बताया, 'कुछ दिन पहले हम भी उसी ट्रेक पर गए थे और अपने तीन दोस्तों के साथ बहुत मजा किया था. मुझे अभी भी कोंगमारू ला से पहाड़ों की चोटियों के वे शानदार नजारे याद आते हैं.'

दूसरे यूजर ने सलाह देते हुए कहा, 'आपको केरल जरूर जाना चाहिए. वहां के बैकवाटर्स, बीच, हरियाली, स्वादिष्ट खाना और शानदार संस्कृति इसे एक मैजिकल जगह बनाते हैं. अगली बार अपनी ट्रैवल लिस्ट में केरल को जरूर शामिल करना.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'टोनी और लिन आप दोबारा इंडिया आइएगा. अतिथि देवो भव.

ये भी पढ़ें:- आंसू की बूंद जैसा दिखता है बंगाराम आइलैंड, क्रिस्टल क्लियर पानी में रात को चमकते हैं नीले 'तारे'

ये भी पढ़ें:- मिस यूनिवर्स इंडिया फिनाले के कुछ दिन बाद काम पर लौटीं फाइनलिस्ट, बेंगलुरु के गूगल ऑफिस से शेयर किया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dutch Tourist, Delhi Taxi Drivers, Ladakh Trip, India Travel, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com