विज्ञापन

दिल्ली NCR का सुपर कॉरिडोर: 91 KM का नया एक्सप्रेसवे नोएडा, गुरुग्राम-फरीदाबाद तक देगा रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट को भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाला नया सुपर कॉरिडोर तैयार हो रहा है. 91 किमी का ये नया एक्सप्रेसवे एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा.

दिल्ली NCR का सुपर कॉरिडोर: 91 KM का नया एक्सप्रेसवे नोएडा, गुरुग्राम-फरीदाबाद तक देगा रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट को भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Delhi NCR Super Corridor
  • दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच कनेक्टिविटी देगा नया कॉरिडोर
  • दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से भी इसकी कनेक्टिविटी होगी
  • दिल्ली से गुरुग्राम या फरीदाबाद तक ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा
नई दिल्ली:

दिल्ली NCR के शहरों में नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार तो तेज है ही, साथ ही दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर नमो भारत ट्रेन के रूट पर कनेक्टिविटी के लिए कई एलिवेटेड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे पर भी मुहर लग गई है. एनसीआर के चार बड़े शहरों में हाईस्पीड कनेक्टिविटी के लिए नोएडा एयरपोर्ट और दिल्ली के बीच नया लिंक एक्सप्रेसवे (NH-148A) बनाया जा रहा है. दिल्ली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम को जोड़ने वाला 91 किमी का नया लिंक एक्सप्रेसवे आखिरी चरण में है. ये हाईवे दिल्ली के डीएनडी (DND) फ्लाईवे से चालू होगा.  कालिंदी कुंज, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सोहना होते हुए जेवर के नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा. 

DND से सोहना और फिर जेवर तक लिंक रूट

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि यह 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय आधा कर देगा. पूरे दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा. 91 किलोमीटर का ये कॉरिडोर डीएनडी से सोहना तक 59 किमी और जेवर एयरपोर्ट का 32 किमी का लिंक रूट शामिल है. इस पर 7084 करोड़ की लागत आएगी. एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 3 लेन की सर्विस रोड होंगी.दिल्ली बॉर्डर (डीएनडी से मीठापुर) के  9 किमी के एलिवेटेड रूट ट्रायल दौर में है. दिल्ली एनसीआर मास्टर प्लान के मुताबिक, ये NHAI का कॉरिडोर कुछ महीनों में चालू हो जाएगा. 

एनसीआर के 4 शहरों को कनेक्टिविटी

यह रूट दिल्ली में डीएनडी फ्लाईवे और रिंग रोड के कनेक्टिविटी प्वाइंट महारानी बाग से चालू होता है. फिर यमुना किनारे से कालिंदी कुंज तक कनेक्टिविटी है. दिल्ली रूट के 9 किमी में से 7 किमी का हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड है. ये ओखला विहार और कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशनों के पास दिल्ली मेट्रो लाइन के ऊपर से करीब 27 मीटर ऊपर गुजरता है. कालिंदी कुंज के पास आगरा नहर पर 140 किमी का विशाल आर्च ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है, जो दिल्ली-फरीदाबाद हिस्से का सबसे मेन जॉइंट है. 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट

खिदराबाद और बटला हाउस के पीछे से यमुना नदी के पीछे की ओर बढ़ता है और ओखला विहार से मीठापुर तक सीधे आगरा नहर तक जाती है. मीठापुर टोल दिल्ली बॉर्डर पार करने के बाद यह सेक्टर 37 से बल्लभगढ़ के कैल गांव तक हरियाणा के फरीदाबाद बाईपास रोड पर चढ़ता है. यहां से नोएडा एयरपोर्ट लिंक के लिए फरीदाबाद के सेक्टर-65 के पास से ये हाईवे दो भागों में जाता है. पहला हिस्सा सीधे सोहना की तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नूंह में KMP इंटरचेंज नूंह से मिलता है. 

नोएडा एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे

32 किमी का ये लिंक एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 फरीदाबाद से अलग होकर यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट के दयानतपुर गांव तक जाता है. ये ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) को मोहना के पास क्रॉस करता है. इस पूरे 91 किमी के रूट में 8 बड़े एलिवेटेड सेक्शन हैं. साथ ही 10 फ्लाईओवर, 6 बड़े अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं. 

Delhi Gurugram Super Corridor Map

Delhi NCR Super Corridor

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट का समय घटेगा

दिल्ली में आश्रम, सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट जाने में अभी 2 से ढाई घंटे लगता है. नए एक्सप्रेसवे से यह दूरी महज 45 से 50 मिनट रह जाएगी. यह दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद के यात्रियों को नेशनल हाईवे जैसे NH-48 और NH-2 मथुरा रोड) का एक विकल्प देगा. 

सैनिक कॉलोनी से अमृता हॉस्पिटल तक एलिवेटेड रोड 

दिल्ली से फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी के लिए सैनिक कॉलोनी के करीब अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) से शुरू होगा. फिर बड़खल-अनखीर गांव के सामने से जाते हुए एशियन अस्पताल के सामने रेलवे ओवरब्रिज को कनेक्ट करेगा. वहां से ग्रेटर फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल तक तेज कनेक्टिविटी देगा. बड़खल झील और रेलवे ब्रिज के पास एक इंटरचेंज बनाया जाएगा.

NH-3 गुरुग्राम रोड से कोर्ट रोड तक एलिवेटेड रोड

नेशनल हाईवे(NH-3) गुरुग्राम रोड से बाटा रेलवे ओवरब्रिज की तरफ एक स्लिप रोड बनाई जाएगी. ये स्लिप रोड नीलम पुल की तरफ ऊपर उठते हुए नेशनल हाईवे को क्रॉस करेगी और सीधे कोर्ट रोड से जुड़ जाएगी. यह ट्रैफिक को और सुगम बनाएगा. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई को जोड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, ठाणे-कल्याण से नवी मुंबई-लातूर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, 8KM लंबी टनल बनेगी

गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल एलिवेटेड रोड

गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है.गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने इसके लिए 754 करोड़ का टेंडर जारी किया है.यह 4.2 किमी लंबा एलिवेटेड रोड द्वारका एक्सप्रेसवे को सीधे गुरुग्राम-सोहना हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे से सोहना हाईवे का 45 मिनट का सफर 15 मिनट में पूरा होगा.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड, गुरुग्राम में घटेगा ट्रैफिक जाम, महिपालपुर, साइबर सिटी, राजीव चौक तक कनेक्टिविटी

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ जैसे नमो भारत ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो, देखें स्टेशन लिस्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR NEWS, Delhi-Gurugram Elevated Corridor, Delhi-Noida Connectivity, Delhi Faridabad Corridor, Delhi NCR Namo Bharat Corridors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com