विज्ञापन

अंडा फ्राई करने का पुराना तरीका छोड़िए, सिर्फ 1 ट्रिक से बनेगा परफेक्ट और फूला-फूला फ्राइड एग

होटल जैसा स्पंजी और टेस्टी अंडा अब घर पर आसानी से बनाएं, जानिए सीक्रेट ट्रिक.

अंडा फ्राई करने का पुराना तरीका छोड़िए, सिर्फ 1 ट्रिक से बनेगा परफेक्ट और फूला-फूला फ्राइड एग
फ्राइड एग का नया तरीका.
NDTV

अगर आप रोज़-रोज़ एक ही तरह से अंडा फ्राई करके बोर हो चुके हैं और तेल से भरा हुआ भारी नाश्ता खाकर मन भर गया है, तो अब वक्त आ गया है कि आप अपने कुकिंग स्टाइल में एक नया बदलाव करें. हाल ही में हमें यूट्यूब 'कुकिंग डेली' (Cooking Daily) चैनल पर एक ऐसा वीडियो मिला जिसमें अंडा बनाने का एक बिल्कुल नया और अनोखा तरीका बताया गया है. इस ट्रिक को अपनाने के बाद आपके अंडे बिल्कुल सॉफ्ट, लाइट और स्पंजी बनेंगे.

​क्यों छोड़ें पुराना तरीका?

​आमतौर पर लोग पैन में सीधे अंडा फोड़ते हैं और बहुत सारा तेल या मक्खन डालकर उसे फ्राई कर लेते हैं. इससे अंडा कई बार बहुत ऑयली हो जाता है और खाने में भी हैवी लगता है. लेकिन इस वीडियो में शेयर नए तरीके में न तो ज़्यादा तेल की ज़रूरत पड़ती है और न ही किसी झंझट की. यह तरीका सेहत के लिए भी बेहतर है और स्वाद में ऐसा लाजवाब है. 

यहां देखें वीडियो- 

​क्लाउड एग बनाने की क्या है मैजिकल ट्रिक- 

  1. ​सबसे पहले फ्रेश अंडे लें और उनके पीले हिस्से और सफेद हिस्से को अलग-अलग कर लें. पीले हिस्से को अलग बर्तन में रखें.
  2. अब सफेद हिस्से को एक विस्कर की मदद से तब तक फेंटें जब तक उसमें छोटे-छोटे बबल्स न बनने लगें.
  3. इस स्टेप में एक चुटकी चीनी ज़रूर मिलाएं. चीनी डालने से अंडे का सफेद हिस्सा लंबे समय तक फूला हुआ और स्टेबलाइज रहता है.
  4. नॉन-स्टिक पैन में हल्का सा बटर गर्म करें. अब फेंटे हुए पीले हिस्से को पैन में फैलाएं, और उसके ऊपर फेंटे हुए सफेद हिस्से को बादलों की तरह फैला दें.
  5. पैन को ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. जब यह अच्छे से पक जाए और स्पंजी हो जाए, तो इसे आधे हिस्से में मोड़ लें. बस आपका स्वादिष्ट और खूबसूरत क्लाउड एग तैयार है.

​ब्रेकफास्ट के लिए एक और बेहतरीन ऑप्शन-

​इसी वीडियो में एक और तरीका भी शेयर किया गया है टोमेटो चीज़ एग सॉस अगर आपको कुछ चटपटा और क्रीमी खाने का मन है, तो पैन में थोड़ा लहसुन, शिमला मिर्च और टमाटर की प्यूरी बनाकर उसमें चीज़ कद्दूकस करके डालें. इसके बाद ऊपर से अंडे डालकर धीमी आंच पर पका लें. टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद और पिघली हुई चीज़ का मेल इस डिश को और भी लाजवाब बना देता है. यह रेसिपी सुबह के नाश्ते या हल्की-फुल्की भूख के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

ये भी पढ़ें- ना प्याज, ना लहसुन, फिर भी स्वाद ऐसा कि मुंह में आ जाए पानी, ट्राई करें हिमाचली धाम का काले चने का खट्टा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Fry, Egg Fry Recipe, Fluffy Eggs Tips, Fluffy Egg White Omelet Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com