विज्ञापन

DDA ने बढ़ाई कड़कड़डूमा फ्लैट्स की बुकिंग की आखिरी तारीख, जानिए कैसे करें भुगतान और जरूरी डिटेल

DDA ने अपने प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट, 'DDA टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026' के लिए बुकिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है. इसके तहत अब लोग 30 जून तक बुकिंग कर सकते हैं.

DDA ने बढ़ाई कड़कड़डूमा फ्लैट्स की बुकिंग की आखिरी तारीख, जानिए कैसे करें भुगतान और जरूरी डिटेल
DDA टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब की बुकिंग समयसीमा बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर)
Photo Credit: NDTV


पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके को लेकर निवेशकों और घर खरीदने वालों का भरोसा लगातार बढ़ रहा ह . इसका ताजा संकेत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की मेगा ई-ऑक्शन प्रक्रिया से मिला है, जिसमें कड़कड़डूमा की कई संपत्तियों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इसी बीच DDA ने कड़कड़डूमा स्थित अपनी प्रीमियम आवासीय परियोजना 'DDA Towering Heights at East Delhi Hub' के लिए बुकिंग की समयसीमा भी 30 जून 2026 तक बढ़ा दी है.

कड़कड़डूमा फ्लैट्स पर खरीदारों का भरोसा बढ़ा

DDA के अनुसार, हाल ही में आयोजित मेगा ई-ऑक्शन में 142 संपत्तियों और भूखंडों के लिए कुल 1,321 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि इनकी कुल आरक्षित कीमत 480 करोड़ रुपये थी. यानी DDA को रिजर्व प्राइस से करीब 175 फीसदी अधिक मूल्य मिला.

कड़कड़डूमा की संपत्तियों पर सबसे ज्यादा उत्साह

प्राधिकरण के मुताबिक, कड़कड़डूमा के 21-22 पॉकेट स्थित एक व्यावसायिक भूखंड के लिए 36 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया और अंतिम बोली उसकी आरक्षित कीमत से 10 गुना से अधिक पहुंच गई. वहीं, कड़कड़डूमा का एक संस्थागत भूखंड पूरे ई-ऑक्शन का सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी प्लॉट रहा. इसके लिए 20 बोलीदाताओं ने भाग लिया और कुल 3,160 बोलियां दर्ज की गईं.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: 18 जून को आएगी 23वीं किस्त या नहीं? किसानों के लिए जानना जरूरी है ये अपडेट

क्यों चर्चा में हैं DDA के कड़कड़डूमा फ्लैट?

कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत DDA कुल 741 दो बेडरूम (2-BHK) फ्लैट व्यक्तिगत खरीदारों को दे रहा है. इसके अलावा 107 फ्लैट सरकारी संस्थानों के लिए आरक्षित हैं. यह परियोजना खासतौर पर अपनी कीमतों को लेकर चर्चा में है. अधिकांश 2-BHK फ्लैट्स की कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये से 2.10 करोड़ रुपये के बीच है. इसके बावजूद अच्छी कनेक्टिविटी, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर और DDA की विश्वसनीयता के कारण खरीदारों की रुचि बनी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कीम की प्रमुख बातें

  • कुल 741 फ्लैट व्यक्तिगत खरीदारों के लिए
  • फ्लैट प्रकार: 2-BHK
  • आवंटन प्रक्रिया: फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व (FCFS)
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹2,500
  • बुकिंग राशि: ₹4 लाख
  • निर्माण कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा
  • संभावित कब्जा: जुलाई 2026

भुगतान कैसे करना होगा?

DDA के अनुसार, सफल आवेदकों को शुरुआत में फ्लैट की कीमत का 75 फीसदी भुगतान करना होगा. बाकी, 25 परसेंट राशि निर्माण पूरा होने और कब्जा देने के समय जमा करनी होगी. हालांकि, जीएसटी, मेंटेनेंस चार्ज, पानी कनेक्शन शुल्क और अन्य लागू शुल्क फ्लैट की मूल कीमत से अलग होंगे.

बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ी

पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 थी. बाद में इसे 31 मई तक बढ़ाया गया और अब DDA ने इसे आगे बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया है. इच्छुक खरीदार DDA के आवास पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कार-बाइक छोड़ मेट्रो-बस से जाएंगे ऑफिस, तो सैलरी में मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे, दिल्ली सरकार की नई योजना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com