विज्ञापन

PM Kisan 23rd Installment: 18 जून को आएगी 23वीं किस्त या नहीं? किसानों के लिए जानना जरूरी है ये अपडेट

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर 18 जून की तारीख चर्चा में है. जानिए सरकार की क्या है तैयारी और किसानों को अभी क्या करना चाहिए.

PM Kisan 23rd Installment: 18 जून को आएगी 23वीं किस्त या नहीं? किसानों के लिए जानना जरूरी है ये अपडेट
पीएम क‍िसान योजना पर यह रहा अपडेट.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर इन दिनों किसानों के बीच काफी चर्चा है. सोशल मीडिया पर 18 जून की तारीख तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग मान रहे हैं कि इसी दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त आ सकती है. हालांकि फिलहाल केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की तरफ से 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में किसानों के लिए सही जानकारी जानना जरूरी है ताकि किसी भी अफवाह में न आएं.

क्या 18 जून को आएगी 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. इसके बाद अब अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है. 18 जून की तारीख को लेकर काफी चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल ए कहना सही नहीं होगा कि 23वीं किस्त 18 जून को ही जारी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्यों हो रही है 18 जून की चर्चा

दरअसल, साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून को जारी की थी. उस समय 9.26 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए भेजी गई थी. इसी पुराने रिकॉर्ड के आधार पर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी सरकार इसी तारीख को किस्त जारी कर सकती है. हालांकि जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इसे केवल अटकल ही माना जाएगा.

जून में किस्त आने की संभावना कितनी

आमतौर पर सरकार पीएम किसान योजना की किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी करती है. चूंकि 22वीं किस्त मार्च के मध्य में आई थी, इसलिए जून में अगली किस्त आने की संभावना को लेकर चर्चा हो रही है. फिर भी अंतिम फैसला सरकार की घोषणा के बाद ही साफ होगा.

किस्त से पहले जरूर चेक करें अपना स्टेटस

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त का इंतजार करने के साथ-साथ अपना भुगतान और लाभार्थी स्टेटस भी जांच लें. इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status विकल्प चुनें. वहां रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा और ओटीपी दर्ज करने के बाद भुगतान की पूरी जानकारी देखी जा सकती है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि किस्त आने पर राशि बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच जाए.

स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त आने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें.

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज खुलने के बाद दाईं तरफ दिखाई देने वाले 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं.

स्टेप 3: यहां मौजूद 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और 'Get OTP' विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 6: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें.

स्टेप 7: ओटीपी सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर भुगतान और लाभार्थी स्टेटस की पूरी जानकारी खुल जाएगी.

स्टेप 8: यहां आप पिछली किस्तों का रिकॉर्ड, भुगतान की स्थिति और अगली किस्त से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी सौगात! DTC बेड़े में शामिल होंगी 2,800 इलेक्ट्रिक बसें, लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी बेहतर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Kisan Payment Status Check, Pm Kisan Scheme Latest News, Utililty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com