DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (Karkardooma Housing Scheme 2026) के तहत 'DDA Towering Heights' प्रोजेक्ट की जानकारी दी है. DDA ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करके बताया है कि यहां 2 BHK Ready-to-Allot फ्लैट्स उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली में अच्छी लोकेशन पर अपना खुद का घर चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
क्या है DDA Towering Heights?
DDA Towering Heights, कड़कड़डूमा में बनाया गया एक नया हाउसिंग प्रोजेक्ट है. इस योजना में लोगों को 2 BHK फ्लैट दिए जा रहे हैं. ये फ्लैट Ready-to-Allot हैं, यानी फ्लैट पहले से तैयार हैं और अलॉटमेंट के बाद आगे की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकती है.
DDA के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट मॉडर्न लाइफस्टाइल और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यहां रहने वालों को आरामदायक और अच्छी लाइफस्टाइल मिलने की उम्मीद है. कड़कड़डूमा दिल्ली का ऐसा इलाका है जहां मेट्रो, सड़क और दूसरी जरूरी सुविधाओं की अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है. ऑफिस जाने वाले लोगों और परिवारों के लिए यह जगह काफी सुविधाजनक मानी जाती है.
कैसे होगा फ्लैट का अलॉटमेंट?DDA ने बताया है कि फ्लैट्स का अलॉटमेंट 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर किया जाएगा. इसका मतलब है कि जो लोग पहले आवेदन करेंगे, उन्हें पहले मौका मिलेगा. इसलिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो देरी न करें.
पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइनइस स्कीम की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि आवेदन से लेकर बुकिंग तक का पूरा काम डिजिटल तरीके से किया जाएगा. लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा.
कहां करें आवेदन?DDA Towering Heights, Karkardooma Housing Scheme 2026
— Delhi Development Authority (@official_dda) May 14, 2026
Step Into Higher Living
2 BHK Ready-to-Allot Flats
Modern Lifestyle | Prime Connectivity | Premium Living
Fully Digital Booking Process | FCFS Allotment
Your new address in Delhi is waiting.
Book your home today!
Visit… pic.twitter.com/wYPO9pR5Uj
इच्छुक लोग DDA की ऑफिशियल वेबसाइट (https://eservices.dda.org.in) पर जाकर आवेदन और बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
ऐसे में अगर आप दिल्ली में बेहतर लोकेशन, अच्छी कनेक्टिविटी और तैयार फ्लैट की तलाश में हैं, तो DDA Towering Heights Housing Scheme 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 15 मई से चलेगी हाइड्रोजन शटल बस, हफ्ते में 5 दिन मिलेगी सेवा, जानिए रूट, टिकट और टाइमिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं