विज्ञापन

दिल्ली में 15 मई से चलेगी हाइड्रोजन शटल बस, हफ्ते में 5 दिन मिलेगी सेवा, जानिए रूट, टिकट और टाइमिंग

Hydrogen Shuttle Bus Service: दिल्ली में कल यानी 15 मई से हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू हो रही है. यह सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. यह बस सोमवार से शुक्रवार के बीच चलेगी.

दिल्ली में 15 मई से चलेगी हाइड्रोजन शटल बस, हफ्ते में 5 दिन मिलेगी सेवा, जानिए रूट, टिकट और टाइमिंग
delhi hydrogen shuttle bus route timings and fare

Delhi Hydrogen Shuttle Bus Route Timings And Fare: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) 15 मई 2026 से दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू कर रही है. शहर में साफ, पर्यावरण‑अनुकूल और बेहतर यातायात को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय मिलकर हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू करेंगे. यह सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

दिल्ली में हाइड्रोजन बस से क्या मिलेगा फायदा

हाइड्रोजन शटल बस सेवा शुरू होने से मेट्रो स्टेशनों से दफ्तरों तक सफर आसान हो जाएगा. इससे निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ावा मिलेगा. यह बसें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को आसपास के सरकारी दफ्तरों से जोड़ेंगी.

हाइड्रोजन शटल बस की खास बातें

  • इंडियन ऑयल (IOCL) ने 2 आधुनिक हाइड्रोजन बसें दी हैं
  • हर बस में 35 लोगों के बैठने की क्षमता
  • GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा (लोकेशन ट्रैक करने के लिए)
  • CCTV कैमरे होंगे
  • समय पर चलने और रूट फॉलो करने पर खास ध्यान

हाइड्रोजन शटल बस के चलने का समय

  • यह सेवा सोमवार से शुक्रवार चलेगी
  • सुबह: 8:30 बजे से 12:30 बजे तक
  • शाम: 3:30 बजे से 6:30 बजे तक
  • हर 30 मिनट में एक बस मिलेगी
  • बसें क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दोनों दिशाओं में चलेंगी
हाइड्रोजन शटल बस का रूट

यह सेवा कई प्रमुख सरकारी दफ्तरों और जगहों को कवर करेगी, जैसे कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट और इंडिया गेट आदि.

हाइड्रोजन शटल का किराया

टिकट के लिए NCMC कार्ड, UPI और नकद भुगतान की सुविधा होगी. किराया 10 और 15 रुपये रखा गया है. DMRC बस संचालन और टिकटिंग संभालेगा, जबकि IOCL ड्राइवर और हाइड्रोजन ईंधन उपलब्ध कराएगा. यह परियोजना भारत में स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com