विज्ञापन

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, एपेक्स काउंसिल ने लगाई मुहर-सूत्र

श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाए जाने की खबरें शुक्रवार रविवार से ही आ रही थीं. और अब सूत्रों के हवाले से शनिवार को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में अय्यर के नाम पर मुहर लगा दी गई

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, एपेक्स काउंसिल ने लगाई मुहर-सूत्र
श्रेयस अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (BCCI) ने शुक्रवार को एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. NDTV को बोर्ड के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि वीरवार को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में अय्यर को भारत का अगला कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया गया. और अय्यर बतौर कप्तान शनिवार को होने वाली टीम चयन बैठक में हिस्सा लेंगे. इसी दिन ही आयरलैंड, इग्लैंड और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार अक्षर पटेल की जगह उप-कप्तानी की जिम्मेदारी अब तिलक वर्मा (Tilak Varma) उठाएंगे. चयन समिति की आज होने वाली बैठक में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दे सकती है. माना जा रहा है कि चयन समिति सूर्यवंशी को टीम इंडिया में फास्ट ट्रैक करने के लिए साल 2026 में होने वाले ओलंपिक खेलों और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें तैयार करने की दलील दे सकते हैं.  

कप्तानी करते हुए लगातार लोगों को प्रभावित कर रहे हैं श्रेयस अय्यर 

घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में लगातार श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी का लोहा मनवा रहे हैं. उनकी देख रेख में केकेआर ने 2024 में ट्रॉफी उठाया था. वहीं अगले साल यानी कि 2025 में उन्होंने काफी लंबे अर्से के बाद पंजाब की टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया था. जारी साल में भी उनकी देखरेख में पंजाब का प्रदर्शन पहले हॉफ में सही रहा. मगर दूसरे हॉफ में टीम जीत की पटरी से उतर गए. जिसके बाद टीम को मायूसी हाथ लगी. 

वैभव सूर्यवंशी को जगह देने को तैयार अगरकर

इस बीच, 15 वर्षीय सूर्यवंशी दिवंगत 1980 के दशक में सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं. वैभव ने पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल में उन्होंने 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। आयरलैंड और इंग्लैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे से पहले, सूर्यवंशी 9 से 21 जून तक श्रीलंका में होने वाली एक त्रिकोणीय श्रृंखला (ट्राई-सीरीज) में इंडिया-ए के लिए खेलेंगे, जिसमें अफगानिस्तान भी शामिल है. भारत को 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, जिसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी.

संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाहते थे गौतम गंभीर

इससे पहले आई रिपोर्ट में रिपोर्ट में दावा किया गया कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को सूर्यकुमार यादव का उत्तराधिकारी बनाना चाहते थे. मगर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उनके इस निर्णय से सहमत नहीं थे. अगरकर ही नहीं चयन समिति के कुछ अन्य सदस्य भी गंभीर के इस सुझाव से सहमत नहीं थे. क्योंकि उनका मानना है कि सैमसन का प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा है.

चयनकर्ताओं की दीर्घकालिक सूची में नहीं हैं सैमसन 

सूत्रों का दावा है कि सैमसन ने जरूर भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. मगर कई चयनकर्ता उन्हें दीर्घकालिक कप्तानी के विकल्प के रूप में नहीं देखते हैं. उनका यह भी सुझाव था कि सैमसन को कप्तानी की जिम्मेदारी देना जल्दबाजी साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की होगी छुट्टी! IPL में रनों का अंबार लगाने वाले इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com