अगर आप ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं या फिर आने वाले दिनों में ग्रेटर नोएडा में सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि 13 जून तक ग्रेटर नोएडा में डायवर्जन रह सकता है. दरअसल, 13 जून तक ग्रेटर नोएडा में स्थित शहीद विजय सिंह पथिक किक्रेट स्टेडियम में BIG Cricket League Season-2 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आप घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन
गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया है कि शहीद विजय सिंह पथिक किक्रेट स्टेडियम में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में करीब 3000-4000 दर्शको के आने की संभावना है. इसके चलते इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग और आसपास की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए, आम लोगों को सुविधा देने के लिए ट्रैफिक को जरुरत अनुसार डायवर्ट किया जा सकता है.
🚨यातायात एडवाइजरी 🚨
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 2, 2026
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/RvnEXl8aae
इन रास्तों पर रह सकता है डायवर्जन
- अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर से अल्फा कॉमर्शियल पार्क या अवध ग्रीन्स गोलचक्कर जाने वाले वाहन सीधे नहीं जा पाएंगे. ऐसे वाहनों को परी चौक से पी-3 गोलचक्कर से ऐच्छर चौक से होंडा CL चौक से भाटी गोलचक्कर (कासना की ओर) होते हुए 130 फुट रोड से अपने गंतव्य तक जाना होगा.
- अल्फा कॉमर्शियल पार्क/अवध ग्रीन्स गोलचक्कर से जेपी ग्रीन्स की ओर जाने वाले वाहन 130 फुट रोड के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
- डेल्टा-1 गोलचक्कर से आईटीबीपी गोलचक्कर जाने वाला ट्रैफिक 130 फुट रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेगा.
- पी-3 से स्वर्ण नगरी मार्ग होते हुए आईटीबीपी/ऐच्छर गोलचक्कर जाने वाले वाहन सीधे नहीं जाएंगे, बल्कि पी-3 से ऐच्छर चौक से होंडा CL चौक से भाटी गोलचक्कर (कासना) से 130 फुट रोड से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
पार्किंग की व्यवस्था
- VIP व्हीकल्स- गेट नंबर-02 से प्रवेश कर गेट नबंर 02 के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क होगें.
- मीडिया पार्किंग- स्टेडियम गेट नंबर-03 के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगे.
- दो पहिया वाहन- स्टेडियम के गेट नंबर 01 के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर गेट नंबर-01 से प्रवेश करेंगे.
- चार पहिया वाहन- स्टेडियम गेट नंबर-04 के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर गेट नंबर-01 से प्रवेश करेंगे.
- पुलिस वाहन पार्किंग सिटी वन पार्क की पार्किंग में.
लोगों से अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें. साथ ही किसी तरह की असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर कॉल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूर से PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, प्रदूषण कम करने के लिए लिया गया फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं