विज्ञापन

दिल्ली में जगह-जगह रूट हैं डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit 2026) की तैयारियों के तहत मंगलवार को नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर VVIP कारकेड की फुल स्केल रिहर्सल होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सितंबर 2026 के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक डायवर्सन और ट्रैफिक रेगुलेशन की जानकारी दी है. जानें कहां से निकलना रहेगा सही. 

दिल्ली में जगह-जगह रूट हैं डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली में VVIP कारकेड रिहर्सल की वजह से रूट किए गए हैं डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की की एडवाइजरी.
NDTV

BRICS Summit 2026 Rehearsal: भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Summit 2026) की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसी लिए एक सितंबर यानी मंगलवार को नई दिल्ली के कई प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर पर VVIP कारकेड की फुल स्केल रिहर्सल की जाएगी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह ट्रैफिक प्रतिबंध और रेगुलेशन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.

 इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच लुटियंस दिल्ली और आसपास के कई संवेदनशील रास्तों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा. इनमें नीचे बताए गए रास्ते प्रभावित रहेंगे.

  •  सेंट्रल और लुटियंस दिल्ली: सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग.
  •  कनेक्टिंग कॉरिडोर: मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, और अफ्रीका एवेन्यू रोड.
  •  अन्य प्रमुख सड़कें: सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं. 

इन रास्तों पर चलने वाली डीटीसी (DTC) और अन्य सिटी बसों के रूटों को VVIP कारकेड की आवाजाही के दौरान डायवर्ट किया जा सकता है. इसके अलावा, टैक्सियों और ऑटो रिक्शा के लिए भी अस्थायी डायवर्सन लागू रहेगा. नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

मेट्रो और आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने कुछ सेवाओं को छूट दी गई है. इस दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन सेवाएं बिना किसी बाधा के पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी. इसके साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े सभी वाहनों को हर समय प्राथमिकता के आधार पर बिना रुकावट जाने दिया जाएगा. इसके अलावा,  जरूरी वस्तुओं और उपयोगिताओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों पर भी कोई रोक नहीं होगी.

 यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब लोकल पुलिस भी काटेगी गाड़ियों का ई-चालान ! जान लीजिए आने वाला नया नियम

 यात्रियों के लिए दिल्ली पुलिस की सलाह 

  • अगर आपको रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) जाना है, तो अपने सफर में पर्याप्त समय का मार्जिन रखें.
  • निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें.
  • ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों और ऑन रोड साइन बोर्ड का सख्ती से पालन करें.
  • यदि आपको कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत निकटतम पुलिस अधिकारी को सूचित करें.
  • रियल टाइम अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें.

 यह भी पढ़ें- Delhi SIR में कट गया नाम, फिर से ऐसे पा सकते हैं वोट का अधिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic, BRICS Summit 2026, Delhi Police, Utility News, Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com