विज्ञापन

दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हत्या

दिल्ली के रोहिणी जेल में आज एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई. जेल के अंदर कैदी की धारदार हथियार से हत्या की गई है.

दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हत्या
दिल्ली के रोहिणी जेल में कैदी की हत्या
  • दिल्ली की रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या
  • जेल के अंदर चार-पांच कैदियों ने चाकू से सर दिया हमला
  • मृतक कैदी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, वह पिछले ढाई साल से जेल में बंद था
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली रोहिणी जेल में आज एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. जेल के अंदर हुई हत्या की इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. दोपहर 12 बजे हुई इस घटना में कैदी की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

अति सुरक्षित माने जाने वाले रोहिणी जेल में हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद इस कैदी की पहचान अभी पुलिस ने नहीं बताया है.  सूत्रों ने बताया कि घटना में कैदी के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया. इस हमले में कैदी बुरी तरह घायल हो गया. 

मृतक कैदी प्रदीप की फाइल फोटो

मृतक कैदी प्रदीप की फाइल फोटो

घायल कैदी को पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची. लेकिन ज्यादा गंभीर चोट होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस इस हत्या में शामिल कैदियों की पहचान में जुटी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मृतक की पहचान 35 साल के प्रदीप महेंद्र बागड़ी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक पिछले करीब ढाई साल से जेल में बंद था. परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को ही उसका भाई मिलने पहुंचा था. जेल में मुलाकात के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.  हालांकि अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohini Jail, Delhi Police, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com