Faith | Written by: श्यामनंदन |गुरुवार मई 19, 2016 03:50 PM IST कुंभ मेला जब भी लगा है, साधू-संतों विशेषकर नागा साधुओं की चर्चा सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि साधुओं का यह वर्ग हमेशा एक रहस्य पैदा करता रहा है। ये सामान्य लोगों के हमेशा कुतूहल का विषय हैं। उनके कामकाज अजरज भरे होते हैं। ये किस पल खुश हो जाएंगे और कब खफा ये कोई नहीं जानता।