मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव और नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है. 24 अप्रैल की रात को एक ओर जहां ग्वालियर मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियां की गई हैं, वहीं भाजपा किसान मोर्चा ने भी अपनी नई टीम का विस्तार करते हुए 16 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है.
ग्वालियर मेला प्राधिकरण: अशोक जादौन को कमान
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्तियों पर मुहर लग गई है. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी माने जाने वाले अशोक जादौन को प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनके साथ उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके साथ ही, ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता और बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का चेयरमैन बनाए जाने पर सहमति बन गई है. जल्द ही उनकी नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी हो सकते हैं. वहीं, जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह बघेल के नाम की भी संगठन में चर्चा तेज है.
एमपी बीजेपी किसान मोर्चा: 16 जिलों में नए सेनापति तैनात
मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से 16 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है. पार्टी ने आगामी चुनावी और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए इन नियुक्तियों में अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी है.
बीजेपी भाजपा किसान मोर्चा के 16 जिला अध्यक्षों की सूची
- सुरेश पटेल (नर्मदापुरम)
- महेश्वर सिंह चंदेल (बैतूल)
- राहुल जाधव (बुरहानपुर)
- राधेश्याम जाट (शाजापुर)
- यशवंत लिल्हारे (बालाघाट)
- धर्मवीर रघुवंशी (अशोकनगर)
- हेमंत धाकड़ (मुरैना)
- राजू नागदा (मोडी) (नीमच)
- राजेन्द्र सिंह (खण्डवा)
- प्रवीण त्रिपाठी (रीवा)
- प्रदीप अवस्थी (पन्ना)
- राजेन्द्र जी शितोले (बड़वानी)
- कमलेश राजपाल (रायसेन)
- शैलेन्द्र रघुवंशी (छिंदवाड़ा)
- घनश्याम कछवाहा (डिण्डौरी)
- मुरालीलाल धाकड़ (गुना)
रणनीतिक मजबूती की कोशिश
इन नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा ने ग्वालियर-चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है. खासकर किसान मोर्चा में की गई नियुक्तियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
CM मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन: किसानों के लिए बड़ी सौगातें, जानिए 10 खास बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं