एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में शनिवार को भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से होना है. मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. नीदरलैंड मौजूदा ओलंपिक चैंपियन है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के नजरिए से बेहद अहम इस मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी. पहले राउंड के तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेल्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
दूसरे राउंड में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ पूल 'ई' में रखा गया है. भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है. नए फॉर्मेट के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा. इसके हिसाब भारत पूल-ई में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है. दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ टीम इंडिया को खेलना है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना जरूरी है.
शनिवार को भारतीय टीम पूल 'ई' के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ जीत और सेमीफाइनल में करीब जाने के इरादे से उतरेगी.नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
इसकी वजह डच टीम के खिलाफ हुए आखिरी मुकाबले में मिली जीत है. इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया था. इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे. ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं.
टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए नीदरलैंड को एक बार फिर से मात देने की कोशिश करेगी. इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर नजरे रहेंगी. हरमन इस विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और 3 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड: टेस्ट में चौथी बार लिया पहली गेंद पर विकेट, टॉप 5 में कपिल देव भी शामिल
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का असल चैलेंज शुरू होता है अब, मदद के लिए पंहुचे बचपन के कोच, जानें क्या है प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं