विज्ञापन

नीदरलैंड के पहले Gay प्रधानमंत्री और उनके पार्टनर को होने जा रहा बच्चा

39 साल के रॉब जेटेन नीदरलैंड के सबसे युवा और खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं. यह पहली बार है जब विश्व युद्ध के बाद के किसी डच प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उनके घर बच्चे का जन्म होगा.

नीदरलैंड के पहले Gay प्रधानमंत्री और उनके पार्टनर को होने जा रहा बच्चा
नीदरलैंड के पहले Gay पीएम और उनके पार्टनर को होने जा रहा बच्चा (फोटो- रॉब जेटेन)

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन और उनके मेल पार्टनर निकोलस कीनन के घर में किलकारी गूंजने वाली है, दोनों के घर पहला बच्चा आने वाला है. इस बात की घोषणा सोमवार को इस कपल ने की. 38 साल के मध्यमार्गी नेता रॉब जेटेन देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री और पहले खुले तौर पर समलैंगिक (गे) प्रधानमंत्री हैं. उनके पार्टनर निकोलस कीनन अर्जेंटीना के फील्ड हॉकी खिलाड़ी. अब दोनों सरोगेट मदर की मदद से बच्चा करने वाले हैं. यह पहली बार है जब विश्व युद्ध के बाद के किसी डच प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उनके घर बच्चे का जन्म होगा.

सरोगेट मदर और एग डोनर, दोनों अलग महिलाएं

सरोगेट मदर उस महिला को कहते हैं जो किसी अन्य व्यक्ति या कपल के लिए गर्भधारण करती है, नौ महीने तक कोख में बच्चे को पालती है और जन्म के बाद उस बच्चे को कानूनी रूप से उनके असली माता-पिता को सौंप देती है. नीदरलैंड के पीएम के मामले में एग डोनर कोई और महिला है और कोख में रखने वाली मां (सरोगेट मदर) लिसा हैं. 

प्रधानमंत्री रॉब जेटन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "कोई बहुत खास आने वाला है. 2027 में मिलते हैं, नन्हे मेहमान."

उन्होंने आगे कहा, "हमारी एग डोनर, हमारी सरोगेट मदर लिसा और उन दोनों के परिवारों को धन्यवाद देने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. आप लोगों के बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता." जेटेन की पार्टी ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यह प्रेगनेंसी पीएम के एक कपल दोस्तों की मदद से संभव हो पाई, जिनके अपने बच्चे पहले से ही हैं. यानी सरोगेट मां लिसा के अपने बच्चे पहले से हैं.

बयान में आगे कहा गया, "सरोगेट मदर और एग डोनर, दोनों ही डच हैं. यह कमर्शियल सरोगेसी का मामला नहीं है. सरोगेट मदर और एग डोनर, जेट्टेन और कीनन की परिचित हैं. उन्हें इस बात की खुशी है कि वे इन दो भावी पिताओं के बच्चे पाने के सपने को इस तरह पूरा करने में मदद कर पा रही हैं."

बता दें कि जेटेन और कीनन ने नवंबर 2024 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और इसी साल यानी 2026 में जेटेन नीदरलैंड के पीएम बनें.

पीएम जेटेन के बारे में जानिए

जेटेन का जन्म 1987 में नीदरलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित वेघेल में हुआ था. वे पास के ही उडेन में पले-बढ़े. उन्होंने निजमेगन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की और फिर प्रोरेल में अपने करियर की शुरुआत की. यह संस्था नीदरलैंड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव का काम संभालती है. 2017 में वे D66 पार्टी की ओर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (लोकसभा जैसे) के सदस्य बने. बाद में, उन्होंने नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे (जो अब NATO के महासचिव हैं) के नेतृत्व में जलवायु और ऊर्जा नीति मंत्री के रूप में काम किया.

फरवरी 2026 में वह नीदरलैंड के पीएम बने. 38 साल के रॉब जेटेन देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री और पहले खुले तौर पर समलैंगिक (गे) प्रधानमंत्री  हैं. 

यह भी पढ़ें: यूरोप के इस देश को आज मिला अपना पहला Gay प्रधानमंत्री, मात्र 38 साल की उम्र में रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netherlands, Surrogate Mothers, LGBTQ Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com