फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा. उन्होंने विदेशी नेताओं के बयानों को 'मूर्खतापूर्ण टिप्पणी' कह कर कड़ी आलोचना की. मैक्रों ने कहा कि ये नेता फ्रांस में हाल ही में हुए घरेलू अशांति का फायदा उठाकर अपने पॉलिटिकल कैंपेन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. 'Euronews' के मुताबिक, कतर और खाड़ी क्षेत्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दोहा में बोलते हुए मैक्रों ने उन विदेशी हस्तियों की निंदा की, जो उनके मुताबिक, वीकेंड पर फ्रांस में हुए दंगों के बाद 'फ्रांस को नुकसान पहुंचाकर' अपना प्रचार कर रही हैं. बिना नाम लिए अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों पर निशाना साधते हुए, मैक्रों ने कहा कि अटलांटिक के दोनों तरफ के नेता इस वक्त चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या है?
डोनाल्ड ट्रम्प इस वक्त आगामी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने फ्रांस के विरोध-प्रदर्शनों का इस्तेमाल इमिग्रेशन से जुड़े खतरों और पश्चिमी सभ्यता के पतन को उजागर करने के लिए किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सोमवार को ट्रंप ने दावा किया, "फ्रांस प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों से घिर गया है, वहां लूटपाट और आगजनी हो रही है." उन्होंने अमेरिकी वोटरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो यूएस को भी ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया कि हिंसा बाहरी हस्तक्षेप के कारण भड़की थी. उन्होंने इसे गलत विदेशी नैरेटिव और AI-आधारित गलत सूचना करार दिया.
मैक्रों ने खास तौर से उन नेताओं की आलोचना की, जिन्होंने एआई से बनाई बने ऐसे कंटेंट शेयर किए, जिसमें ऐसी घटनाओं को दिखाया गया जो कभी हुईं ही नहीं थीं.
मैक्रों का यह बयान तब आया है, जब ट्रंप ने दावा किया कि पेरिस जल्द ही एक 'मुस्लिम शहर' बन जाएगा. उन्होंने देश की सीमाएं बंद न करने के लिए मैक्रों की आलोचना की और पेरिस में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के लिए इमिग्रेशन को जिम्मेदार ठहराया.
नेतन्याहू ने फ्रांस पर क्या कहा है?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस को 'चरमपंथी इस्लाम के हमले' का सामना करना पड़ रहा है.
'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी भाषा के नेटवर्क 'i24News' को दिए एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी अधिकारियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे इस अशांति का पहले से सही अंदाजा लगाने में नाकाम रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों ने इस हंगामे को भड़काया, जबकि इन प्रदर्शनों में फ्रांस के अलग-अलग तबकों के आम नागरिक भी शामिल थे.
नेतन्याहू का यह स्टेटमेंट फ्रांस में जारी अशांति के बीच आया है, जहां अधिकारियों ने हिंसा और लूटपाट के बाद कर्फ्यू लगा दिया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस अशांति के बाद करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान टाउन हॉल में आग लगा दी गई और सैकड़ों व्यवसायों को लूट लिया गया या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया.
(With Inputs from Agencies)
यह भी पढ़ें | फ्रांस कभी कई देशों पर राज करता था, जहां बनते हैं एयरबस, राफेल वहां इतनी महंगाई कैसे आई कि दुकान लूट रहे लोग
यह भी पढ़ें | 'पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप ने फ्रांस में लगी आग पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें | फ्रांस की सड़काें पर लग्जरी ब्रैंड्स; प्रदर्शनकारियों ने Louis Vuitton-Dior समेत कई स्टोर लूटे, अरबों का नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं