मैके में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाया है. स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंदों में बांग्लादेश को तहस-नहस कर दिया. स्टार्क ने अपने शुरुआती 4 ओवर के अंदर करियर का 19वां पंजा जड़ा और इसकी शुरुआत मैच की पहली गेंद से हुई, जब उन्होंने शादमान इस्लाम का शिकार किया. स्विंग होती गेंद शादमान इस्लाम अपना विकेट गंवा बैठे. यह चौथा मौका था, जब किसी टेस्ट की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने विकेट लिया हो. इसी के साथ ही कंगारू गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में चार बार ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.
एसीएस क्रिकेट स्टैटिक्स के डेटा के अनुसार, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज में मिचेल स्टार्क टॉप पर हैं. स्टार्क ने सबसे पहले 2016 में दिमुथ करुणारत्ने को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद 2021 में इंग्लिश बल्लेबाज रोरी बर्न्स को उन्होंने मैच की पहली गेंद पर आउट किया था.2024 में यशस्वी जायसवाल और अब उन्होंने शादमान इस्लाम का विकेट पहली गेंद पर झटका है.
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिन्स हैं, जिन्होंने बांग्लादेश से हनन सरकार को तीन बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया है. वहीं अगला नंबर कपिल देव का है. 1983 विश्व विजेता कप्तान ने अपने टेस्ट करियर मेंदो मौकों पर यह कारनाम किया है.
टेस्ट में सर्वाधिक मौकों पर पहली गेंद पर विकेट
- मिचेल स्टार्क- 4
- पीटी कोलिन्स- 3
- कपिल देव- 2
- आरजे हैडली- 2
- जीजी अर्नोल्ड- 2
वहीं यह 28वां मौका रहा, जब स्टार्क ने टेस्ट में पहले ओवर में विकेट निकाला. फिलहाल, टेस्ट पारी के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम है. उन्होंने 29 विकेट लिए हैं. स्टार्क को इस इंग्लिश दिग्गज से आगे निकलने के लिए दो और विकेट चाहिए.
मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. स्टार्क ने अपनी रफ्तार और स्विंग होती गेंदों से कहर बरपाया और कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके. स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंदों और 43 मिनट में अपना 19वां फाइफर पूरा किया. एक समय तो उनके आंकड़े अविश्वसनीय रूप से 4 रन देकर 5 विकेट थे. पिच से तेज़ गेंदबाज़ों को काफ़ी मदद मिल रही थी, वहीं बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों ने खराब शॉट खेलकर खुद पर और दबाव बना लिया.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल की रेस: कोलंबो में जीती टीम इंडिया तो भी खत्म नहीं होगी टेंशन, फाइनल का ऐसा है समीकरण
यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra: सिर्फ 9 सेंटीमीटर से चूके नीरज, रुमेश पथिरागे बने चैंपियन, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं