NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान

  • 53:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

NDTV World Summit 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में अलग-अलग मुद्दों पर चल रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने इन प्रदर्शनों के पीछे बाहरी ताकतों का हाथ बताया तो यह भी कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र का भी दोहरा रवैया दिखा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन तो फ्रांस में भी हो रहे हैं, लेकिन और भारत और यूरोपीय देश के मामले में यूएन का दोहरा रवैया देखने को मिला है. इस दौरान एस. जयशंकर ने राहुल गांधी का सवाल आने पर गहरा तंज कसा. उन्होंने कहा कि यहां सभी वयस्क लोग बैठे हैं और आपको उसके अनुसार ही बात करनी चाहिए. NDTV वर्ल्ड समिट में उनसे सवाल पूछा गया था कि इन दिनों रिजीम चेंज को लेकर बहुत बातें हुई हैं. फ्रांस में बहुत से प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन UNHRC ने भारत को बहुत उपदेश दिए हैं. इस पर जयशंकर ने कहा कि संयु्क्त राष्ट्र का दोहरा रवैया दिखा है. हमने कई बार देखा है कि बाहरी ताकतें आंदोलनों के बीच रही हैं. यह मैं ही नहीं कह रहा हूं बल्कि ऐसे आंदोलन में शामिल लोग भी ऐसी जानकारी खुद देते रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया बीते 15 सालों में काफी बदल चुकी है. इसलिए कोई मुद्दा जब कहीं एक जगह दिखता है तो दूसरे स्थानों पर भी वैसा कुछ सुनाई देने लगता है. 

संबंधित वीडियो