दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने धावक मनजीत सिंह (Manjit Singh) का नाम पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किये जाने को लेकर राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान दिये जाने वाले अर्जुन पुरस्कारों पर मंगलवार को रोक लगाने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने एशियाई खेल 2018 में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट मनजीत सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा,‘‘मैं पुरस्कार समारोह को नहीं रोकने जा रही हूं जो कि कल (बुधवार) आयोजित किए जाएंगे.'' मनजीत ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और इसलिए उन्होंने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार देने पर विचार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी.
उच्च न्यायालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण और युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय को नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा है. न्यायाधीश ने आदेश पारित करते हुए कहा कि इस समय पुरस्कार समारोह में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता और यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा जवाब दाखिल करने के बाद अदालत को लगता है कि याचिकाकर्ता के मामले पर विचार करने की जरूरत है तो वह उस पर गौर करेगी।
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
ये भी पढ़े
* रविंद्र जडेजा ने शेयर की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर, फैंस के आए ऐसे रिएक्शन
* FIFA Wc 2022 : ईरान बनाम यूएसए के बीच महामुकाबला, कब और कहां देखें मैच का सीधा प्रसारण
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं