Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo ने भारतीय बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है. iPhone Duo की आज से सेल शुरू हुई है. लेकिन, इसको लेकर जबरदस्त लोकप्रियता देखी जा रही है. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर बिक्री शुरू होने के मात्र 5 मिनट के भीतर ही ये प्रीमियम स्मार्टफोन पूरी तरह से आउट ऑफ स्टॉक हो गया. Blinkit के संस्थापक Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:15 बजे दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए इस फोन की बिक्री लाइव की गई थी और मात्र पांच मिनट में ही इसके सभी पीस बिक गए. ढींडसा ने आगे कहा कि कंपनी आने वाले हफ्तों में और अधिक स्टॉक लाने पर काम कर रही है, हालांकि उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि Blinkit पर बिक्री के लिए कुल कितने iPhone Duo रखे गए थे. आपको बता दें कि ये फोल्डेबल डिवाइस आज सुबह ही पूरे भारत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसके सबसे टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दिल्ली के साकेत Apple स्टोर पर उमड़ी भारी भीड़
इस नए फोल्डेबल फोन (iPhone Duo) को सबसे पहले खरीदने के लिए देश भर के Apple स्टोर्स के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं. दिल्ली के साकेत में स्थित सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल के Apple स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो इस तीन लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले फोन को हाथों-हाथ खरीदने के लिए तैयार थे.
We launched iPhone Duo on Blinkit at 8:15 AM this morning (only in Delhi NCR). All units were sold out within 5 minutes 🤯 We're working on getting more stock in the coming weeks.
— Albinder Dhindsa (@albinder) October 23, 2026
Blinkit के सीईओ के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए पूछा कि Blinkit पर कुल कितनी यूनिट्स बेची गईं "क्या केवल 2 या 5 यूनिट्स ही थीं? क्योंकि खुद Apple ने स्वीकार किया है कि इस फोन को नॉर्मल रिस्पॉन्स मिला है." वहीं, कुछ अन्य लोग इतनी महंगी गाड़ी या फ्लैट की कीमत वाले फोन की भारी मांग देखकर हैरान थे और एक यूजर ने लिखा, "इसका मतलब है कि हम सचमुच एक अमीर देश बन चुके हैं."
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone
Apple ने पहली बाप फोल्डेबल फोन के तौर पर iPhone Duo को लॉन्च किया है. इसमें अंदर की तरफ 7.6-इंच की फ्लेक्सिलबल फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है. इसे मोड़कर बंद करने पर ये बाहर की तरफ 5.4-इंच की आसान कवर स्क्रीन वाला एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में बदल जाता है. इस फोन को अत्यधिक मजबूती देने के लिए इसे टाइटेनियम फ्रेम से तैयार किया गया है. इसके केबिन के अंदर Apple का सबसे पावरफुल और नया A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये भारी ग्राफिक्स और मल्टीटास्किंग को मक्खन की तरह चलाता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम मिलता है.
iPhone Duo की कीमतें
Apple ने इस फोल्डेबल आईफोन को भारत में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है. इसके बेस वेरिएंट 256GB का स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. जबकि इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये है. iPhone Duo का 1TB वेरिएंट 3,74,900 रुपये का आता है. इसके सबसे टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है.
यह भी पढ़ें | AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं