विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2022

रविंद्र जडेजा ने शेयर की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर, फैंस के आए ऐसे रिएक्शन

एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja). जिसकी वजह से एशिया कप और टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में एक आल राउंडर के तौर पर भारतीय टीम को उनकी कमी खली थी.

रविंद्र जडेजा ने शेयर की पीएम मोदी के साथ की तस्वीर, फैंस के आए ऐसे रिएक्शन
अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं जडेजा

भारतीय टीम (Team India) के स्टार आलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) फिलहाल अपनी चोट की वजह से मैदान में नहीं दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बीच जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) के साथ दिखाई दे रहे हैं. दरसअल, रविंद्र जडेजा की पत्नी गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं और जडेजा अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए है. इस दैरान पीएम मोदी के साथ की ये तस्वीर जडेजा ने शेयर की है. 

 
जडेजा एशिया कप (Asia Cup) के दौरान से ही टीम से बहार चल रहे हैं. अपने चोट की वजह से ही जडेजा न्यूज़ीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का भी हिस्सा नहीं है और दिसंबर महीने में होने वाले बांग्लादेश (Ind vs Ban) के खिलाफ भी सीरीज से जडेजा बाहर हैं. जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे जिसकी वजह से एशिया कप और टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में एक आल राउंडर के तौर पर भारतीय टीम को उनकी कमी खली थी. अब इंतज़ार होगा की आखिर जडेजा टीम इंडिया के स्क्वाड में कब नजंर आते हैं. 

ये भी पढ़े- 

6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के- देखें Video

"मेरे साथ नौकर की तरह बर्ताव करते थे...." साथी क्रिकेटर को लेकर वसीम अकरम ने अपनी किताब में किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, New Zealand Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 2022/23, ICC T20 World Cup 2022, Asia Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com