विज्ञापन

ICC ODI Ranking: हार पर हार, इंग्लैंड बेकरार! वनडे रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंची टीम, भारत का क्या है हाल?

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी ट्राई सीरीज में लगातार दो हार के बाद इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. भारत 115 अंकों के साथ शीर्ष पर मजबूती के साथ बना हुआ है.

ICC ODI Ranking: हार पर हार, इंग्लैंड बेकरार! वनडे रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंची टीम, भारत का क्या है हाल?
इंग्लैंड की टीम

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज में बैक टू बैक मिली दो शिकस्त के बाद इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. टीम के खाते में 93 अंक है. पहले स्थान पर भारतीय टीम मजबूती के साथ बनी हुई है. भारत की झोली में ताजा रैंकिंग के अनुसार 115 अंक हैं. दूसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम काबिज है. कीवी टीम के खाते में 109 अंक हैं. तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका का कब्जा है. प्रोटियाज के नाम 104 अंक हैं. चौथे स्थान पर पड़ोसी देश पाकिस्तान काबिज हैं. पाक टीम के खाते में 103 अंक हैं. टॉप-5 में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया की झोली में 102 अंक हैं. 

लेटेस्ट आईसीसी वनडे रैंकिंग

115 अंक - भारत
109 अंक - न्यूजीलैंड
104 अंक - दक्षिण अफ्रीका
103 अंक - पाकिस्तान 
102 अंक - ऑस्ट्रेलिया
95 अंक - श्रीलंका
94 अंक - अफगानिस्तान
93 अंक - इंग्लैंड
82 अंक - बांग्लादेश
79 अंक - वेस्टइंडीज
64 अंक - जिम्बाब्वे
51 अंक - आयरलैंड

इंग्लैंड को वनडे ट्राई सीरीज में मिली है बैक टू बैक शिकस्त 

इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में पाकिस्तान के दौरे पर है. जहां वह वनडे ट्राई सीरीज में शिरकत कर रही है. खबर लिखे जाने तक प्रतिष्ठित सीरीज में इंग्लिश टीम ने कुल दो मुकाबले खेले हैं. इस बीच दोनों ही मुकाबलों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड को पहले पाकिस्तान ने 20 अक्टूबर को 87 रनों से हराया. इसके बाद श्रीलंका ने भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एक गेंद शेष रहते दो विकेट से शिकस्त दी. जिसके बाद वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 2nd T20I: ईशान बाहर तो किसकी निकलेगी लॉटरी? दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तय! प्लेइंग XI
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com