एशियन गेम्स में बीते 48 सालों में पुरुषों की 100 मीटर रेस में मेडल का इंतजार कर रहे भारत को गुरिंदरवीर से काफी उम्मीदें होंगी. भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर गुरिंदरवीर ने रांची में 10.09 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी करके सनसनी मचा दी थी. वह 10.10 सेकेंड के बैरियर को पार करने वाले पहले भारतीय बने थे. हालांकि, एशियन गेम्स के फाइनल राउंड में जगह बनाना उनके लिए इतना आसान भी नहीं होगा, क्योंकि उन्हें अपनी हीट में एशिया के कुछ सबसे तेज स्प्रिंटर को पीछे छोड़ना होगा. गुरिंदरवीर के अलावा भारत को अनिमेष कुजुर से भी उम्मीदे हैं.
सेमीफाइनल में क्या है चुनौती
सेमीफाइनल के लिए गुरिंदरवीर को पहली हीट में हैं. इस हीट में नजर डालें तो गुरिंदरवीर के सामने आसान मुकाबला नहीं है. उनका मुक़ाबला चीन के ज़ी झेनये से है, जिनका पर्सनल बेस्ट 9.97 सेकंड है. जापान के ताडा शुहेई का पर्सनल बेस्ट 10.01 सेकंड है, जबकि ओमान के अली अल बालूशी और दक्षिण कोरिया के डैनियल बिवेसा ने क्रमशः 10.06 सेकंड और 10.13 सेकंड का समय लिया है. ऐसे में फाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए गुरिंदरवीर को अपनी पूरी जान लगानी होगी.
गुरिंदरवीर के लिए हालांकि असल चुनौती कुछ और ही है. अपने पर्सनल बेस्ट देने के बाद से गुरिंदरवीर के प्रदर्शन में गिरावट आई है. ग्लासगो में उनसे मेडल की उम्मीद थी, लेकिन असफल रहे. जबकि एशियाड में उन्होंने अपनी हीट में 10.38 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरे स्थान पर फिनिश किया और सीधे अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गए. गुरिंदरवीर की सबसे बड़ी चुनौती अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब पहुंचना होगा.
सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर के मुख्य प्रतिद्वंद्वी
- ज़ी ज़ेनये (चीन) - पर्सनल बेस्ट 9.97, सीजन बेस्ट- 10.10
- टाडा शुहेई (जापान) - पर्सनल बेस्ट 10.01, सीजन बेस्ट 10.10
- अली अल बलुशी (ओमान) - पर्सनल बेस्ट 10.06, सीजन बेस्ट 10.06
- डैनियल बिवेसा (दक्षिण कोरिया) - पर्सनल बेस्ट 10.13, सीजन बेस्ट 10.13
फाइनल में किससे मिलेगी टक्कर?
जापान के युकी कोइके का सीजन बेस्ट 10.06 का है और पर्सनल बेस्ट 9.98 सेकेंड है. मलेशिया के मुहम्मद का पर्सनल बेस्ट 10.09 का है, जबकि सीजन बेस्ट 10.09 का है. उन्हें अनिमेष कुजुर से भी टक्कर मिल सकती है, जिनका सीजन बेस्ट 10.14 का है जबकि पर्सनल बेस्ट 10.14 का. यह तीनों सेमीफाइनल की हीट 3 में रहेंगे.
सेमीफाइनल की दूसरी हीट में मौजूद बूनसन पुरीपोल का सीजन बेस्ट 9.95 है और उनका पर्सनल बेस्ट 9.94 सेकेंड का समय है. इसके अलावा बांग्लादेश के इमरानुर रहमान से उन्हें टक्कर मिल सकती है. जिनका पर्सनल बेस्ट 10.11 सेकेंड का है. वहीं सउदी अरब के मोहम्मद अब्दुल्ला भी इसी हीट में रेस करेंगे और उनका पर्सनल बेस्ट 10.03 सेकेंड का है. इसके अलावा ईरान के तफ़्तीयान हसन से भी उन्हें फाइनल में टक्कर मिल सकती है, जिनका पर्सनल बेस्ट 10.03 का है.
सेमीफाइनल की तीन हीट होंगी और उनसे दो टॉप एथलीट फाइनल हीट के लिए क्वालीफाई करेंगे. जबकि बाकी के तीन अन्य एथलीट टॉप-3 होंगे. अगर फाइनल में गुरिंदरवीर पहुंचते हैं तो ये एथलीट उनके संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मैरी कॉम ने बना लिया था जिंदगी खत्म करने का मन, बिग बॉस 20 में फूट-फूटकर रोईं वर्ल्ड चैंपियन
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड पर कब्जा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं