विज्ञापन

गणेश विसर्जन आज, जानें गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त

गणपति विसर्जन से पहले बप्पा की पूजा जरूर करें. आइए जानते हैं गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त-

गणेश विसर्जन आज, जानें गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त
गणपति विसर्जन की विधि
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही अब बप्पा को विदा करने का समय आ गया है. अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और इस दिन गणेश विसर्जन करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त-  

विसर्जन से पहले करें गणेश जी की पूजा

गणपति विसर्जन से पहले बप्पा की पूजा जरूर करें. सबसे पहले भगवान गणेश को तिलक लगाएं. इसके बाद उन्हें दूर्वा चढ़ाएं. भगवान को फूल और माला अर्पित करें. फिर दीपक जलाएं और गणपति बप्पा को मोदक या मिठाई का भोग लगाएं.

पूजा के बाद घर के सभी लोग मिलकर गणेश जी की आरती करें. भगवान से अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना करें. साथ ही पूजा में जाने-अनजाने हुई किसी गलती के लिए बप्पा से माफी मांगें.

गणेश विसर्जन कैसे करें?

आरती पूरी होने के बाद गणेश जी की प्रतिमा को सम्मान से उठाएं. 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते हुए विसर्जन की जगह तक जाएं.

विसर्जन से पहले एक बार फिर गणेश जी की आरती करें. इसके बाद श्रद्धा के साथ प्रतिमा का विसर्जन करें. विसर्जन के समय भोजन के लिए बप्पा के साथ एक छोटी लाल रंग की पोटली में थोड़े चावल, पंचमेवा और मिठाई बांधकर रखी जाती है. 

गणेश विसर्जन 2026 का शुभ समय
  • गणेश विसर्जन के लिए आज सुबह का मुहूर्त 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक है. 
  • अगर आप सुबह के समय विसर्जन नहीं कर पाते हैं, तो दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा. 
  • इसके बाद शाम 4 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक का मुहूर्त भी शुभ है. 

आप इन शुभ मुहूर्त में विसर्जन कर सकते हैं. गणपति बप्पा की विदाई के समय मन में श्रद्धा रखें. भगवान गणेश से घर में सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करें और उनसे अगले साल फिर आने की कामना करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Shukra Asta 2026: 37 दिन अस्त रहेंगे शुक्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Visarjan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com