Asian Games 2026 Day 6 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 का छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ी अपने मेडल की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस कोशिश की शुरुआत भारतीय निशानेबाजों से होगी, जिनका अब तक का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है - उनके पास शुक्रवार को कुछ और मौके होंगे. एशियन गेम्स 2026 का छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ी अपने मेडल की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस कोशिश की शुरुआत भारतीय निशानेबाजों से होगी, जिनका प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है - उनके पास शुक्रवार को कुछ और मौके होंगे. पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट और पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में मेडल दांव पर होंगे. वहीं, एथलेटिक्स में महिलाओं का शॉट पुट, महिलाओं का पोल वॉल्ट, पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ और पुरुषों का हैमर थ्रो इवेंट होंगे. भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमें भी सेमीफाइनल में खेलेंगी. आज नजरें एथलेटिक्स पर रहेंगी.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE Medal Tally And Results Updates
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, शूटिंग: भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में बनाई जगह
कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 अंक के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया और 196, 195 व 196 की बेहतरीन सीरीज़ खेलीं. अब फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया से होगा, जहां सभी टीमें नए सिरे से शुरुआत करेंगी. इस जोड़ी ने क्वालिफिकेशन एशियाई रिकॉर्ड (587) की बराबरी भी की.
साथ ही, चीन यहां क्वालीफाई नहीं कर पाया (7वें स्थान पर रहा).
आज सुबह 08:30 बजे होगा फाइनल.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, एथलेटिक्स: हेप्टाथलॉन में भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती बरकरार
हेप्टाथलॉन के अगले इवेंट के बाद अनामिका अनीश 5.62 मीटर के प्रदर्शन के साथ छठे और पूजा 5.18 मीटर के साथ 10वें स्थान पर हैं. पहले दिन के बाद भी दोनों क्रमशः सातवें और नौवें स्थान पर थीं, जिससे उनके पदक जीतने की उम्मीदें अब काफी मुश्किल नजर आ रही हैं.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत की मिली-जुली शुरुआत
दिया चिताले और मानुष शाह ने हांगकांग की वोंग चुन टिंग-डू होई केम की जोड़ी के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-6 से अपने नाम कर लिया. पदक की दौड़ में अहम इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
वहीं, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े को चीन की जोड़ी के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है और अब उन्हें वापसी की जरूरत होगी.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, बैडमिंटन: मिक्स्ड डबल्स में भारत की शानदार शुरुआत
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स अभियान का दमदार आगाज किया. उन्होंने मालदीव के अमीनाथ अब्दुल रज्जाक और निबाल अहमद की जोड़ी को सिर्फ 25 मिनट में 21-8, 21-7 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन
कमलजीत और सुरुचि का शानदार प्रदर्शन जारी है. पहले 20 शॉट्स में 196 अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी ने अगले 20 शॉट्स में 195 अंक हासिल किए. 40 शॉट्स के बाद भारत फिलहाल शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. अब क्वालिफिकेशन में 20 शॉट्स बाकी हैं और भारतीय जोड़ी फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत की दो जोड़ियां एक्शन में
भारत की दो जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफाइनल में उतर चुकी हैं, जहां जीत उन्हें पदक के करीब पहुंचा देगी. दिया चिताले और मानुष शाह का मुकाबला हांगकांग की वोंग चुन टिंग और डू होई केम की जोड़ी से है, जबकि हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े चीन के लिन शिडोंग और कुआई मान से भिड़ रहे हैं. दोनों मुकाबलों पर भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE, शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन
कमलजीत और सुरुचि ने शानदार शुरुआत की है. दोनों ने पहले 20 शॉट्स में 196 अंक हासिल किए हैं और फिलहाल क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. भारत के लिए यह बेहद उत्साहजनक शुरुआत रही है.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE: ऐश्वर्य और रुद्रांक्ष की 50 मीटर 3 पोजिशन स्पर्धा में चुनौती, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में कमलजीत को मिला मौका
ऐची-नागोया एशियाई खेल 2026 में शुक्रवार को भारत के कई निशानेबाज एक्शन में हैं. पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में केदारलिंग की जगह कमलजीत को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा सुरुचि सिंह भी भारत की ओर से निशानेबाजी मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE: फेंसिंग में भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
फ़ेंसिंग में पुरुषों की टीम फ़ॉइल के राउंड ऑफ़ 16 में आदित्य, हेमांश सिंह, तेजस पाटिल और सचिन हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय पुरुष टीम का मुक़ाबला हांगकांग से हो रहा है और शुरुआत अच्छी नहीं रही है. सचिन पहला रिले चुन चोई से 2-5 से हार गए, जिसके बाद हेमांश सिंह दूसरा रिले 3-5 से हार गए; अब दो रिले बाकी हैं और हांगकांग 10-5 से आगे है.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE: घुड़सवारी में टीम इंडिया
भारत इक्वेस्ट्रियन ड्रेसेज टीम फ़ाइनल में हिस्सा ले रही है. यह इवेंट अभी चल रहा है. यह गोल्ड मेडल वाला इवेंट है.
वहीं भारत के गौरव पुंडीर इक्वेस्ट्रियन ड्रेसेज इंडिविजुअल, ड्रेसेज पहले इंडिविजुअल क्वालिफ़ायर में हिस्सा ले रहे हैं.
Asian Games 2026 Day 6 LIVE: सर्फिंग में कमाली प्रकाश भी दूसरे राउंड में
सर्फिंग में महिलाओं के शॉर्टबोर्ड राउंड 1 हीट्स में 16 साल की कमाली प्रकाश ने भी 3.74 (2.67 1.07) का स्कोर हासिल किया है. वह भी अगले अगले राउंड में पहुंच चुकी हैं.
🏄♀️ Into Round 2! 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) September 25, 2026
Asian Games 2026 | Surfing
Women’s Shortboard – Round 1 | Heat 5
Asian Games debutant Kamali Prakash finished 2nd in Heat 5 with a total score of 3.74, securing qualification for Round 2.
Wave Scores:
🌊 Wave 1 – 2.67
🌊 Wave 2 – 1.07
Next Round: Today |… pic.twitter.com/fUM4kQzW2g
Asian Games 2026 Day 6 LIVE: सर्फिंग में शांति गायेन और कमाली प्रकाश
एशियाई खेलों में सर्फिंग के डेब्यू के साथ ही भारत के सर्फर्स ने लहरों पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. शुगर शांति गायेन ने अपनी दो वेव से (2.67 1.17) से 3.84 का स्कोर हासिल किया, जो राउंड 2 के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए काफ़ी है.
🏄♀️ Into Round 2! 🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) September 24, 2026
Asian Games 2026 | Surfing
Women’s Shortboard – Round 1 | Heat 3
Asian Games debutant Sugar Shanti Gayen finished 3rd in Heat 3 with a total score of 3.84, securing qualification for Round 2.
Wave Scores:
🌊 Wave 1 – 2.67
🌊 Wave 2 – 1.17
Surfing is… pic.twitter.com/IVidzgyuuv
सुबह 4:14 बजे: सर्फिंग - महिलाओं और पुरुषों के शॉर्टबोर्ड हीट्स में शुगर शांति गायेन, कमाली प्रकाश, किशोर अनबरशु, शिवराज बाबू
सुबह 5:55 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की हेप्टाथलॉन जैवलिन थ्रो में अनामिका अनीश और पूजा
सुबह 6:00 बजे: फेंसिंग - पुरुषों की टीम फ़ॉइल राउंड ऑफ़ 16 में आदित्य, हेमांश सिंह, तेजस पाटिल, सचिन
सुबह 6:10 बजे: बैडमिंटन - मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड के मैच में ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो बनाम मालदीव के अमिनाथ अब्दुल रज्जाक-निबल अहमद
सुबह 6:15 बजे: शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह
सुबह 6:30 बजे: कैनो स्प्रिंट - पुरुषों की कयाक डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल 1 में प्रोहित बारोई, प्रसन्ना कुमार
सुबह 6:30 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप में अनामिका अनीश और पूजा
सुबह 6:30 बजे: टेबल टेनिस - मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में दिया चितले-मानुष शाह बनाम हांगकांग के वोंग चुन टिंग-डू होई केम
सुबह 6:30 बजे: टेबल टेनिस - मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े बनाम चीन के लिन शिडोंग-कुआई मैन
सुबह 6:40 बजे: स्विमिंग - पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स में धनुष सुरेश
सुबह 6:50 बजे: कैनो स्प्रिंट - महिलाओं की कैनो डबल 500 मीटर सेमीफ़ाइनल 1 में मेघा प्रदीप, नेहा लेइचोनबम
सुबह 6:58 बजे: स्विमिंग - पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में ऋषभ दास
सुबह 7:00 बजे: स्क्वैश - मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल में जोशना चिनप्पा-वेलवन सेंथिलकुमार बनाम फिलीपींस के डेविड पेलिनो-जेमस्या अरिबाडो
सुबह 7:00 बजे: फेंसिंग - महिलाओं की एपी (epee) टीम के राउंड ऑफ़ 16 में अनुप्रिया, मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री, यशकीरत कौर
सुबह 7:06 बजे: तैराकी - पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में उत्कर्ष पाटिल
सुबह 7:10 बजे: तैराकी - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में दक्षन शशिकुमार
सुबह 7:15 बजे: शूटिंग - पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन व्यक्तिगत और टीम फ़ाइनल में एपीएस तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार
सुबह 7:20 बजे: तैराकी - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में अनीश सुनील
सुबह 7:30 बजे: हॉकी - महिलाओं के पूल B मैच में भारत बनाम जापान
सुबह 7:30 बजे: टेबल टेनिस - पुरुषों के डबल्स राउंड 2 मैच में जी. साथियान-हरमीत देसाई बनाम इंडोनेशिया के अफ्फान प्रतामा-मुहम्मद नेगारा
सुबह 7:36 बजे: तैराकी - पुरुषों की 200 मीटर बटरफ़्लाई हीट्स में साजन प्रकाश
सुबह 7:55 बजे: ई-स्पोर्ट्स - पोकेमोन यूनाइट में भारत बनाम दक्षिण कोरिया
सुबह 8:10 बजे: कैनो स्प्रिंट - महिलाओं की कयाक फोर 500 मीटर फ़ाइनल में धनमंजुरी ख्वाइराकपाम, पूजा, सोनिया देवी फारेम्बम, पार्वती गीता
सुबह 8:30 बजे: शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह (अगर वे क्वालिफ़ाई करते हैं)
सुबह 9:00 बजे: टेबल टेनिस - महिलाओं के सिंगल्स राउंड 2 मैच में यशस्वी घोरपड़े बनाम सीरिया की हेंड ज़ाज़ा
सुबह 9:15 बजे: स्क्वैश - पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में अभय सिंह बनाम जापान के र्युनोसुके त्सुकुए
सुबह 9:30 बजे: कबड्डी - महिलाओं के कबड्डी सेमीफ़ाइनल में भारत बनाम नेपाल
सुबह 9:45 बजे: टेबल टेनिस - महिलाओं के सिंगल्स राउंड 2 में श्रीजा अकुला बनाम प्योंग सोंग ग्योंग
सुबह 10:00 बजे: स्क्वैश - महिलाओं के सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल में अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना
सुबह 10:15 बजे: बॉक्सिंग - सचिन बनाम UAE के अबू जाजेह मोहम्मद, राउंड ऑफ़ 16 मैच
सुबह 10:30 बजे: टेबल टेनिस - मानव ठक्कर बनाम नॉर्थ कोरिया के यू ताए र्योंग, पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मैच
सुबह 10:30 बजे: शूटिंग - APS तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल, नीरज कुमार, पुरुष 50m राइफल 3 पोज़िशन फ़ाइनल (अगर वे क्वालिफ़ाई करते हैं)
सुबह 10:45 बजे: कबड्डी - भारत बनाम थाईलैंड, पुरुष कबड्डी सेमीफ़ाइनल
सुबह 10:45 बजे: स्क्वैश - वीर छोटरानी बनाम मुहम्मद इरफ़ान, पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफ़ाइनल
सुबह 11:15 बजे: टेबल टेनिस - मानुष शाह बनाम फराजी बेन्यामिन, पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मैच
दोपहर 12:00 बजे: टेबल टेनिस - श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास बनाम मान कुआई-मान्यु वांग, महिला डबल्स राउंड 3 मैच
दोपहर 12:30 बजे: बैडमिंटन - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी बनाम थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल-पीरात्चाई सुकफुन, पुरुष डबल्स पहले राउंड का मैच
दोपहर 12:45 बजे: टेबल टेनिस - दिया चितले-यशस्विनी घोरपड़े बनाम चीन के फैन शुबान-चेन यी, मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल
दोपहर 1:30 बजे: बैडमिंटन - ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद बनाम त्सांग हियू यान-लुई लोक लोक, महिला डबल्स पहले राउंड का मैच
दोपहर 1:50 बजे: बैडमिंटन - सिमरन सिंघी-काविप्रिया सेल्वम बनाम इंडोनेशिया की फेब्रियाना कुसुमा-मेलिसा पुस्पितासारी, महिला डबल्स पहले राउंड का मैच
दोपहर 2:15 बजे: बॉक्सिंग - प्रीति बनाम नॉर्थ कोरिया की मी चोल पैंग, राउंड ऑफ़ 16 मैच
दोपहर 3:35 बजे: एथलेटिक्स - महिला शॉट पुट फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन
शाम 4:11 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 100 मीटर सेमीफ़ाइनल में गुरिंदरवीर सिंह
शाम 4:19 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 100 मीटर सेमीफ़ाइनल में अनिमेष कुजूर
शाम 4:33 बजे: एथलेटिक्स - महिला पोल वॉल्ट फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में सिंधुश्री गणेश और बरनिका एलंगोवल
शाम 5:02 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ (मेडल इवेंट) में गुलवीर सिंह
शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की हैमर थ्रो (मेडल इवेंट) में दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार
शाम 5:53 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर हीट में किरण
शाम 5:10 बजे: बैडमिंटन - हरिहरन अमसाकरुणन-MR अर्जुन बनाम इंडोनेशिया के फजर अल्फियान-शोहिबुल फिकरी, पुरुष डबल्स पहले राउंड का मैच. TBD: महिला सिंगल्स के पहले राउंड के मैच में उन्नति हुड्डा बनाम उत्तर कोरिया की यू मी सॉन्ग
शाम 6:01 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर हीट में प्राची
शाम 6:21 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर हीट में विशाल टीके
शाम 6:50 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की स्पर्धा में अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह
Asian Games Day 6 LIVE: नमस्कार स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. एशियन गेम्स के छठे दिन का एक्शन शुरू हो चुका है. आज 9 गोल्ड दांव पर है. एथलेटिक्स में 6 और शूटिंग में 3. इसके अलावा कबड्डी टीम भी सेमीफाइनल खेलेगी और उसकी नजरें फाइनल में जगह बनाकर मेडल कंफर्म करने की होगी. एथलेटिक्स में पांचवें दिन आए मेडल के दम पर भारत के पदकों की संख्या 17 हो चुकी है.