विज्ञापन

मैं रोती-बिलखती रही, दर्द से चिल्लाती रही... आस्थाकुंज पार्क गैंगरेप केस की पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की कहानी

नाबालिग लड़की के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए. इसके बाद उसके पास मौजूद दो युवकों ने झाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए उसे वहां चलने के लिए कहा. जहां उसके साथ दरिंदगी की गई.

मैं रोती-बिलखती रही, दर्द से चिल्लाती रही... आस्थाकुंज पार्क गैंगरेप केस की पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की कहानी
आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस की पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में उस शाम हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बताई है.
NDTV
  • दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग लड़की के साथ 21 सितंबर को कथित गैंगरेप की घटना हुई थी.
  • तीन आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को पकड़कर मोबाइल फोन छीन लिए और पुलिस बनकर धमकाया था.
  • आरोपियों में से एक ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और चाकू के बल पर लड़की के साथ यौन हिंसा की.
नई दिल्ली:

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 21 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की ने पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है. उसके मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर गई थी. दोनों झूलों के पास एक बेंच पर बैठे थे और चिप्स का पैकेट खोला ही था कि पीछे से तीन युवक वहां पहुंचे. नाबालिग लड़की ने बताया कि तीनों की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच थी. आते ही उन्होंने उसके दोस्त को पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारा. जब दोनों ने पूछा कि वे कौन हैं, तो युवकों ने खुद को पुलिसवाला बताया. उन्होंने कहा कि इस समय पार्क में आना अलाउड नहीं है और दोनों यहां क्यों आए हैं?

आरोपियों ने दोनों के मोबाइल छीन लिए

इसके बाद आरोपियों में से एक युवक नाबालिग लड़की के दोस्त को पकड़कर दूसरी तरफ ले गया. नाबालिग लड़की के मुताबिक, आरोपियों ने उस समय दोनों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए थे. इसके बाद उसके पास मौजूद दो युवकों ने झाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए उसे वहां चलने के लिए कहा.

'आसिफ भाई, गन निकाल' बोलते हुए आरोपियों ने धमकाया

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह काफी डर गई थी. उसने युवकों से कहा कि जो पूछना है, यहीं पूछ लो और उसकी मां से बात कर लें. इसी दौरान एक आरोपी ने दूसरे आरोपी को "आसिफ भाई, गन निकाल" कहकर बुलाया. नाबालिग लड़की के बयान के मुताबिक, जिस युवक को आसिफ कहा जा रहा था, उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह तीनों में सबसे भारी-भरकम था. 

आरोप है कि आसिफ ने अपनी जींस की जेब से काले रंग की पिस्तौल निकालकर उसे दिखाई और फिर वापस जेब में रख ली. इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकाल लिए और नाबालिग लड़की को अंधेरे की तरफ ले गए.

'मैं रोती रही, गुहार लगाती रही, लेकिन वो दरिंदगी करते रहे'

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की. उसके गले पर चाकू रखकर उसे डराया गया और बारी-बारी से तीनों आरोपियों ने उसके साथ यौन हिंसा की. नाबालिग लड़की ने अपने बयान में बताया कि वह लगातार रो रही थी और उसे काफी दर्द हो रहा था.
बयान के मुताबिक, पहले आसिफ ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उसने दूसरे आरोपी को वहां रुकने के लिए कहा और खुद तीसरे आरोपी के पास जाने की बात कही. 

इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी कथित तौर पर चाकू के बल पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. बाद में तीसरा आरोपी भी वहां पहुंचा और उसने भी नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की.

गैंगरेप के बाद लड़की को दिए कपड़े और मोबाइल 

नाबालिग लड़की के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने उसे उसके कपड़े दिए और जल्दी कपड़े पहनने को कहा. इसके बाद उसके दोस्त को वापस उसके पास लाया गया और दोनों के मोबाइल फोन वापस कर दिए गए. इसके बाद आरोपियों ने दोनों को धमकी दी कि वे तुरंत वहां से चले जाएं. नाबालिग लड़की के मुताबिक, आरोपियों ने धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

पुलिस तीनों आरोपी को कर चुकी है गिरफ्तार

पार्क से बाहर निकलने के बाद नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त को पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को फोन किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस अब नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल और उससे जुड़े सबूतों की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - चहल-पहल वाला है कालकाजी का आस्था कुंज पार्क, फिर भी दरिंदों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम- ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Gangrape Case, Aastha Kunj Park, Aastha Kunj Park Gangrape, Kalkaji Gangrape Case, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com