कारों की आसमान छूती कीमतों के कारण, ब्रांड न्यू गाड़ी लेना कई लोगों को बजट बिगाड़ सकता है. हालांकि, आप 5 लाख से कम में भी अपने लिए कार खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको पुरानी या सेकंड-हैंड कार (Pre-Owned Car) खरीदनी होगी. इस बजट रेंज में आपके पास कई शानदार ऑप्शन्स हैं. हालांकि, किसी अनऑथोराइज्ड पार्टी से सेकंड हैंड कार लेने की जगह आप भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे Spinny और Cars24 से अपने लिए कार की बुकिंग कर सकते हैं.
हमने आपके लिए इन प्लेटफॉर्म को छाना और आपके लिए बेहतरीन डील्स बता रहे हैं. आप 5 लाख रुपये तक में कई पॉपुलर कार जैसे Maruti Suzuki Swift, Hyundai Grand i10, Tata Tiago, Maruti Suzuki Wagon R और Honda Amaze को खरीद सकते हैं. अच्छी बात है कि ये गाड़ियां मॉडर्न फीचर्स, भरोसेमंद इंजन और केबिन के अंदर काफी स्पेस मिल जाता है. अगर आप पहली बार भी कार खरीदने जा रहे हैं तो आप सेकंड हैंड कार की ओर जा सकते हैं. अच्छी तरह से ड्राइविंग आ जाने के बाद आप पुरानी कार को बेचकर नई कार खरीद सकते हैं.
सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ध्यान रखें कि उसकी PDI इंस्पेक्शन जरूरी है. साथ ही कार की कीमत उसके मॉडल, ईयर, किलोमीटर और गाड़ी की कंडीशन पर डिपेंड करती है. अच्छी बात है कि Spinny और Cars24 से खरीदने पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है. ये कारें लिस्ट होने के बाद बिक भी जाती हैं, इसलिए आपको इन प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखनी होगी. आइए, अब आपको 5 लाख के अंदर आने वाली बेस्ट सेकंड हैंड कार के बारे में बताते हैं.
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift भारत के प्री-ओन्ड कार मार्केट की सबसे चहेती और डिमांडिंग हैचबैक कारों में से एक है. Spinny पर थोड़े पुराने Swift मॉडल्स की शुरुआती कीमतें लगभग 3.12 लाख से शुरू हो जाती हैं, जबकि Cars24 पर भी आपको 4 से 5 लाख की रेंज में कई बेहतरीन Swift ऑप्शन्स मिल जाएंगे. इसका स्मूथ पेट्रोल इंजन, बहुत ही कम मेंटेनेंस खर्च, शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग अनुभव और शानदार रीसेल वैल्यू इसके सबसे बड़े फायदे हैं. इसके अलावा, देश के कोने-कोने में फैला Maruti Suzuki का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसके मालिकों के लिए रिपेयरिंग और सर्विसिंग को बेहद आसान बना देता है.

Hyundai Grand i10
यदि आप 5 लाख के बजट में एक ऐसी कार चाहते हैं जिसका केबिन अंदर से बेहद प्रीमियम फील दे और राइड कम्फर्ट बेजोड़ हो तो Hyundai Grand i10 आपके लिए बेस्ट चॉइस है. Spinny के अनुसार सेकंड-हैंड Grand i10 मॉडल्स की कीमतें मात्र 2.65 लाख से शुरू होती हैं. जिससे आप 5 लाख के बजट के भीतर इसके सबसे टॉप-स्पेक या नए वेरिएंट्स को भी आसानी से खरीद सकते हैं. इसका रिफाइंड पेट्रोल इंजन, केबिन के भीतर इस्तेमाल हुए हाई-क्वालिटी हार्डवेयर, शहर की तंग गलियों में आसानी से मुड़ने की क्षमता और आरामदायक सीटें इसे छोटे परिवारों के लिए एक बहुत ही प्रैक्टिकल गाड़ी बनाती हैं.
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R अपने बेहतरीन 'टॉल-बॉय' डिजाइन, बड़ी केबिन और बेहद कम मेंटेनेंस खर्च के लिए पूरे भारत में मशहूर है. Cars24 पर Wagon R के कई मॉडर्न मॉडल्स 4 से 5 लाख की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं. जबकि इसके थोड़े पुराने मॉडल्स इससे भी काफी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं. इस कार का सबसे बड़ा फायदा इसका जबरदस्त माइलेज, बेहद सस्ते स्पेयर पार्ट्स और इसकी मजबूत रीसेल वैल्यू है. इसका ऊंचा डिजाइन सवारियों को बेहतरीन हेडरूम देता है, जिससे तंग केबिन का अहसास बिल्कुल नहीं होता है.
Honda Amaze
यदि आप हैचबैक के बजाय एक आलीशान और ज्यादा बूट स्पेस वाली सेडान कार खरीदना पसंद करते हैं, तो इस बजट में Honda Amaze आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी. Cars24 पर Honda Amaze के कई यूज्ड मॉडल्स 4 से 5 लाख के बेहद फ्रेंडली बजट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. ये कार लंबी फैमली ट्रिप के लिए बेहद आरामदायक केबिन और एक बहुत बड़ा बूट स्पेस देती है. इसके साथ ही, होंडा के पेट्रोल इंजन अपनी रिफाइनमेंट और लंबी लाइफ के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं.
पुरानी कार खरीदने से पहले इन चीजों को करें चेक
- सर्विस हिस्ट्री: हमेशा कार की सर्विस बुक की जांच करें ताकि पता चल सके कि कार का समय पर मेंटेनेंस हुआ है या नहीं.
- ओडोमीटर रीडिंग: अक्सर लोग मीटर के साथ छेड़छाड़ करके चली हुई दूरी को कम कर देते हैं. इसकी प्रामाणिकता की जांच सर्विस रिकॉर्ड से करें.
- एक्सीडेंट हिस्ट्री: कार का कोई बड़ा एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है, इसके लिए कार की चेसिस और बॉडी पैनल्स की बारीकी से जांच करें.
- डॉक्यूमेंट्स और RC ट्रांसफर: गाड़ी की इंश्योरेंस कॉपी, प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) और सबसे जरूरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) ट्रांसफर के रिकॉर्ड्स की जांच करें ताकि ऑनरशिप आपके नाम पर कानूनी रूप से ट्रांसफर हो सके.
- मैकेनिक से जांच: गाड़ी फाइनल करने से पहले किसी भरोसेमंद मैकेनिक या ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर ले जाकर इसकी पूरी जांच जरूर करवा लें.
ये भी पढ़ें- सनरूफ, 6 एयरबैग्स.. Tata Punch की बादशाहत खत्म कर देगी Maruti की ये SUV?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं