विज्ञापन
2 minutes ago
जयपुर:

Rajasthan Mayor Election 2026 Live Updates: राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में आज मेयन पद के लिए मतदान होना है. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. हाल ही में राज्य में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुए. जिसमें जीते वार्ड पार्षद आज मेयर चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं. मेयर चुनाव में मतदान के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की है. दोनों ओर के पार्षद बसों से सवार होकर वोटिंग सेंटर पहुंच रहे हैं. जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आज ही मतदान होना है. वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. जो दोपहर 2 बजे तक होगी. वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी. शाम तक रिजल्ट भी फाइनल हो जाएगा. 

जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम मेयर चुनाव में तीनों जगह भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर हैं. जयपुर नगर निगम में भाजपा ने सुनील कोठारी को और कांग्रेस ने सुनीता मावर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं जोधपुर में भाजपा से प्रसन्न चंद मेहता तो कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच टक्कर है. वहीं कोटा में भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी के सामने कांग्रेस की सुनीता सुमन हैं.

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर के लिए हो रही वोटिंग के पल-पल के अपडेट पढ़ें NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर.

Rajasthan Mayor Election 2026 Voting Result Live Updates:  

Jodhpur Mayor Election 2026 Live Updates: जोधपुर में भाजपा के साथ 52 तो कांग्रेस के साथ 46 पार्षद पहुंचे सेंटर

जोधपुर नगर निगम के मेयर पदों को लेकर वोटिंग शुरू हो चुकी है. भाजपा और कांग्रेस के पार्षद नगर निगम पहुंच चुके हैं. भाजपा के साथ 52 पार्षद और कांग्रेस के साथ 46 पार्षद पहुंचे. आरएलपी पार्षद सबसे लास्ट में पहुंचा.

Jodhpur Mayor Election 2026 Live Updates: जोधपुर नगर निगम मेयर चुनाव का गणित

  • जोधपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पास 45 पार्षद है. जबकि कांग्रेस के पास 44 पार्षद. ऐसे में यहां  एक आरएलपी सहित 11 निर्दलीय मेयर चुनाव का फैसला करेंगे.  
  • भाजपा का दावा है कि उसके पास 7 निर्दलीय पार्षदों का साथ है. ऐसे में पार्टी 52 वोट होने की बात कर रही है. 
  • वहीं कांग्रेस के पास फिलहाल 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है. ऐसे में कांग्रेस का आंकड़ा 48 है. लेकिन कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की पूरी उम्मीद है.
     

Jodhpur Mayor Election 2026 Live Updates: कांग्रेस प्रत्याशी बोलें- भरोसा कि पार्षद अंतरआत्मा से करेंगे वोटिंग

जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने वोटिंग से पहले भरोसा जताया कि पार्षद अंतरआत्मा से मतदान करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि निर्दलीय पार्षद हमारे साथ है. सोलंकी पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वो पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी है. मेयर चुनाव के मतदान से पहले अपने बयान में भी राजेंद्र सोलंकी ने गहलोत के सहयोग और समर्थन से जीत का दावा किया.
 

Jaipur Mayor Election 2026 Live Updates: कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर पहुंचीं सेंटर, बोलीं- अंतरआत्मा से वोटिंग करेंगे पार्षद

जयपुर नगर निगम से कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता मावर वोटिंग के नगर निगम कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि सभी पार्षद अंतर आत्मा से मतदान करेंगे. सुबह 10 बजे से जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर मेयर के पद के लिए मतदान होगा. भाजपा की ओर से सुनील कोठारी महापौर पद के लिए उम्मीदवार है. भाजपा के 78, कांग्रेस 57 और निर्दलीय 15 पार्षद है.

 

 

Kota Mayor Election 2026 Live Updates: कोटा मेयर की भाजपा प्रत्याशी बोलीं- हमारी होगी जीत

कोटा नगर निगम चुनाव में बीजेपी की महापौर उम्मीदवार अनुसुईया गोस्वामी ने मतदान से पहले मीडिया से बात करते हुए जीत का बड़ा दावा किया है. अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है. हमारे पार्षद भाई पहुंच रहे हैं. थोड़ी देर में सभी पार्षद पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे पक्ष में 80 फीसदी से अधिक वोटिंग होगी. 

 

 

Kota Mayor Election 2026 Live Updates: कोटा नगर निगम मेयर चुनाव का गणित समझिए

कोटा नगर निगम में महापौर के लिए मतदान आज हो रहा है. यहां बीजेपी के पास 57 पार्षद हैं. 2 निर्दलीय के समर्थन के बाद यह संख्या 59 हो जाती है. कोटा में भाजपा की ओर से अनुसुईया गोस्वामी महापौर प्रत्याशी है. यहां कांग्रेस से सुनीता सुमन को प्रत्याशी बनाया गया है. कांग्रेस ने कोटा में 39 वार्ड जीते हैं.

दूसरी ओर कोटा जिले के सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए भी मतदान आज हो रहा है. 25 वार्डों वाली सुकेत पालिका में निर्दलीय मेयर के भाग्य का फैसला करेंगे. क्योंकि यहां बीजेपी के पास 11 तो कांग्रेस के पास 10 पार्षद है. ऐसे में यहां 4 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम रहेगी. सुकेत नगर पालिका में बीजेपी ने जितेंद्र चोपड़ा को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस से उमरदीन चौधरी मैदान में हैं.

Rajasthan Mayor Election 2026: जोधपुर मेयर चुनाव में कांग्रेस से पूर्व मंत्री मैदान में

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रसन्न चंद मेहता महापौर पद के प्रत्याशी हैं. जबकि कांग्रेस ने यहां हाइब्रिड मॉडल अपनाया है. कांग्रेस से यहां पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी को महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है. दोनों ही दलों के पार्षद मतदान करने नगर निगम पहुंच रहे हैं. निर्दलीय पार्षद भी मतदान करने पहुंच रहे हैं. 

जोधपुर में मेयर चुनाव की वोटिंग के लिए कतार में लगे पार्षद.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Mayor Election, Rajasthan Mayor Election Result, Jaipur Mayor Election, Jodhpur Mayor Election, Kota Mayor Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com