विज्ञापन

15 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर PAK नागरिक को BSF ने दबोचा

15 अगस्त के दिन भारतीय सीमा में घुसते ही एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया गया है. पाक नागरिक को BSF ने बाड़मेर से सटी सीमा पर पकड़ा है.

15 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर PAK नागरिक को BSF ने दबोचा
15 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर PAK नागरिक को BSF ने दबोचा

स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत-पाकिस्तान सीमा (India Pakistan Border) पर एक पाक नागरिक पकड़ा गया है. पाकिस्तान नागरिक को राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाक बॉर्डर के पास से पकड़ा गया. बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस की टीम जांच कर रही है कि शख्स क्या रास्ता भटकर तारबंदी के दूसरी तरफ आ गया. या इसके पीछे को कोई और मकसद है. फिलहाल पुलिस की टीम और सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं.

सीमा में घुसते ही BSF ने पकड़ा

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर से सटी भारत-पाक सीमा पर भारतीय इलाके में प्रवेश करने पर BSF ने पाक नागरिक को पकड़ा. उसे बीजराड़ पुलिस को सौंपा गया है. शनिवार सुबह बीएसएफ की पेट्रोल पार्टी ने देखा कि तारबंदी के दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी नागरिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय इलाके में आ गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पूछताछ के बाद BSF ने पुलिस सौंपा

इस पर उसको चेतावनी के साथ रुकने को कहते हुए तत्काल पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया. उसने पूछताछ में अपना नाम बाकू खान बताया. पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की उम्र करीब 60 साल है, जबकि वह खुद को पाकिस्तान में जहरिलो गांव का रहने वाला बता रहा है. बीएसएफ ने उससे पूछताछ के बाद उसको बीजराड़ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है.

यह भी पढे़ं-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Barmer News, India Pakistan Border, Indo Pak Border, Indo Pak Border Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com