Yashasvi Jaiswal Run out video: गॉल टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन किस्मत ने धोखा दे दिया. इस बार जायसवाल अपने ही साथी खिलाड़ी केएल राहुल के साथ रन लेने के दौरान ठीक से तालमेल नहीं बैठा सके, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. एक ही छोर पर दोनों खिलाड़ी पहुंच गए और आखिर में रन आउट का शिकार यशस्वी जायसवाल को होना पड़ा. दरअसल हुआ ये कि नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद जायसवाल रन लेने के लिए जैसे भागे उनकी टक्कर गेंदबाज से हो गई. जिसके कारण वो मैदान पर गिर गए. यहीं पर श्रीलंका के खिलाड़ियों को किसी एक बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका मिल गया था. लेकिन कुर्बानी जायसवाल को देनी पड़ी.
Yashasvi jaiswal got run-out on 37 🥲
— Wade (@WadeCricket) August 15, 2026
- who's fault was that ? pic.twitter.com/zLS0Eet9zQ
जायसवाल 37 गेंद पर 32 रन बनाने के बाद रन आउट हुए. अपनी पारी में जायसवाल ने 5 चौके लगाए थे. आज जायसवाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन रन लेने के दौरान ठीक से तालमेल न बैठा पाने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा है. जायसवाल आउट होने के बाद काफी निराश थे.
किसकी गलती?
केएल राहुल ने शॉट खेला और तुरंत तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन जब गेंदबाज केशरा नुवान्था ने गेंद पकड़ने की कोशिश तो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर यशस्वी जायसवाल से उनकी टक्कर हो गई.जायसवाल जमीन पर गिर पड़े और रन पूरा नहीं कर पाए, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम ने रन-आउट की अपील की. अंपायर ने जायसवाल को आउट करार दिया, जिससे केएल राहुल साफ तौर पर केशरा नुवान्था से नाराज दिखे.
टेस्ट में भारत का यह 600वां मैच
बता दें कि भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट है. इस लिहाज से मैच बेहद अहम है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी अच्छा लग रहा है, उम्मीद है कि यह हमारे लिए क्रिकेट का अच्छा दिन होगा, हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ गए हैं जो हमने पिछले मैच में खेली थी. हमारे पास पांच गेंदबाज हैं, दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर. यह मैच हमारे लिए खास है। हमारा स्वतंत्रता दिवस है और यह मैच हमारा 600वां टेस्ट मैच है. देश का नेतृत्व करना हर बार खास होता है, इस ऐतिहासिक मौके पर यह और भी खास है."
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर
ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?
ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं