विज्ञापन

BPSC Exam Calendar: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी, 25 अक्टूबर को 72वीं प्रारंभिक परीक्षा

BPSC Exam Calendar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है. इस शेड्यूल में कई एग्जाम की संभावित परीक्षा तारीखों की जानकारी दी गई है.

BPSC Exam Calendar: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी,  25 अक्टूबर को 72वीं प्रारंभिक परीक्षा
BPSC के अनुसार कैलेंडर में बताई गई सभी तारीख संभावित हैं.

BPSC 72nd CCE Prelims 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साल 2026 में होने वाली BPSC परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस शेड्यूल में 72वीं इंटीग्रेटेड CCE, प्रोजेक्ट मैनेजर, ऑडिटर और अन्य पदों महत्वपूर्ण परीक्षाएं कब होंगी इसकी जानकारी दी गई है. जारी शेड्यूल के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा, जो 26 जुलाई होने वाली थी, वो 25 अक्टूबर 2026 को होगी. यह भर्ती प्रक्रिया 1,189 रिक्त पदों के लिए की जा रही है. 71वीं इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी. उसका साक्षात्कार राउंड सितंबर 2026 में होना है.

जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

लोअर डिवीजन क्लर्क के 26 पदों पर भर्ती का एग्जाम 20 सितंबर, 2025 आयोजित किया जाना है. ऑडिटर, पंचायती राज विभाग की प्रारंभिक परीक्षा जो कि 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट अगस्त 2026 में जारी किया जाएगा. यह भर्ती 102 रिक्त पदों के लिए हो रही है. अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट सितंबर 2026 में घोषित किया जाना है. यह भर्ती 300 रिक्त पदों के लिए है.

आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर, TRE 4.0, असिस्टेंट प्रोफेसर, बॉयलर इंस्पेक्टर, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य पदों की भर्ती का संभावित शेड्यूल भी अपोलड किया है. जो उम्मीदवार इन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो एक बार इस शेड्यूल को जरूर चेक कर लें.

BPSC के अनुसार कैलेंडर में बताई गई सभी तारीख संभावित हैं. इनमें बदलाव भी हो सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन पर नजर रखें. समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. वेबसाइट पर ही भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- कौन हैं IPS उमेश चंद्र दत्ता? जिन्हें मिला राष्ट्रपति पदक, CBI, BSF से लेकर SPG तक का सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Exam Calendar, BPSC 72nd Notification, BPSC 72nd CCE Preliminary Exam 2026, BPSC Exam Calendar 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com