- मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है
- दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मॉनसून की ट्रफ लाइन के कारण अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी
- 14 से 19 अगस्त तक दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें 15 अगस्त भी शामिल है
मॉनसून देश में सक्रिय है, शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है. सुबह से ही दिल्ली के आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश शुरू होने के चांस हैं. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मॉनसून की ट्रफ लाइन इस समय दिल्ली-NCR के बेहद करीब से गुजर रही है, जिसके कारण अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
यहां क्लिक करके देखिए दिल्ली का मौसम
14 से 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 से 19 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. 15 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने वाला है, मौसम विभाग (IMD) ने अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. सुबह 4 बजे से 9 बजे के बीच बारिश होने के चांस 60 से 70 प्रतिशत के बीच है. दोपहर और शाम के वक्त भी रुक-रुक कर बारिश का एक दौर आ सकता है.
दिल्ली में बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर होने वाली हल्की बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन के समय भीषण गर्मी का असर सीमित रहने की उम्मीद है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) August 13, 2026
नोएडा में भी तेज बारिश
नोएडा में भी मौसम सुहाना हो गया है. यहां झमाझम बारिश हो रही है. नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है. बारिश के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति है.
क्यों हो रही झमाझम बारिश
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का कारण मॉनसून ट्रफ का कम दबाव वाली हवा की रेखा का खिसककर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बेहद होना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ऊपर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के संयोग ने दिल्ली में बारिश का मौसम बना रखा है. यहां फिलहाल अगले 48 घंटों तक मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. जिससे बारिश होती रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं