80th Independence Day Live Updates: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और सलामी दी. इस दौरान वहां अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजित डोभाल समेत अम्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. इस दौरान वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया. लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया. इस दौरान लाल किले पर उत्साह, गौरव और देशभक्ति का माहौल रहा. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर युवाओं, महिलाओं, स्किल, सप्त धारा, आत्मनिर्भर भारत, डिफेंस पावर, दिमागी नक्सल समेत कई बड़े संदेश देश को दिए. पीएम मोदी ने लाल किले से देश के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के अपने लक्ष्य को फिर से दोहराया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में युवाओं को सबसे आगे रखा. उन्होंने एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल की ट्रेनिंग दिए जाने की बात कही. आने वाले समय के लिए युवाओं को तैयार करने की भी बात कही. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की थीम भारतीय युवाओं पर रखी गई थी. जिस विकसित भारत की बात पीएम मोदी ने की उसमें युवाओं की भूमिका अहम है.
ये भी पढ़ें-लाल किले से PM मोदी का सप्त शक्ति मंत्र- डिफेंस से सॉफ्ट पावर तक रखे कौन-कौन से 7 टारगेट
ये भी पढ़ें-एआई ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट...पीएम मोदी के भाषण में छाया रहा GenZ
Independence Day 2026 Live Updates:
कर्नाटक: मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मानेकशा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH बेंगलुरु: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मानेकशा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/O4ffph3Ez2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/mvo1ALrips
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
दिलल्ी सीएम रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/m0VTIswGHw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
नितिन गडकरी ने अपने आवास पर फहराया तरंगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
(सोर्स: नितिन गडकरी का ऑफिस) pic.twitter.com/BKUwieHM8d
आजादी सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों का तोहफा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी-राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है.
नितिन नबीनन ने बीजेपी कार्यालय पर फहराया तिरंगा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीनन ने पार्टी कार्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.
#WATCH | दिल्ली | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। pic.twitter.com/DnDI6gwmyr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने विधायक कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH | कन्नूर, केरलम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने विधायक कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
(सोर्स: LoP कार्यालय) pic.twitter.com/gdDMUSzINE
लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् की गूंज
लाल किले पर पीएम मोदी के भाषण के समापन के बाद सभी ने एक साथ मिलकर वंदे मातरम् गाया.

नौजवानों से पीएम मोदी की खास अपील-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एक काम के लिए मुझे एक मदद चाहिए, सभी नौजवानों से मैं चाहता हूं कि आप इसका नेतृत्व करिए. आपका एक या दो घंटे देश को बहुत बड़ी संपत्ति दे सकता है. आप बहुत बड़ी शक्ति बनने वाले हैं. इन दिनों देश में जनगणना का काम हो रहा है. गिनती सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है. उसकी बारीकियों से नीतियां और योजनाएं बनती है. इसलिए सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है. कभी कभी जो सरकार की तरफ से प्रतिनिधि आते हैं वो कुछ जल्दी में लिख देते हैं. आप स्वयं भी जनगणना में अपनी जानकारियां अपने मोबाइल फोन से भरकर दे सकते हैं. बाद में प्रतिनिधि आएंगे वो आपसे चर्चा करेंगे. अगर आप परिवार से मिलकर फिजिकली चर्चा करा दें. आप जितनी परफेक्ट जानकारी देंगे देश को आगे बढ़ने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी.
हम रुक नहीं सकते. हमारी दिशा तय हो चुकी है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जो भूमिका आपके सामने रखी है, उसके पीछे 2047 का लक्ष्य, मजबूत नींव पर खड़ा है. 2047 विकसित भारत का लक्ष्य, इन मजबूत नींव पर खड़ा है. 2047 विकसित भारत का लक्ष्य, पिछले 12 वर्षों में देशवासियों ने जो सामर्थ्य दिखाया है उस सामर्थ्य का हिस्सा है. सदी का एक-चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अगला एक-चौथाई हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अब हम रुक नहीं सकते. हमारी दिशा तय हो चुकी है. हमें उसे प्राप्त करके रहना है. इसके लिए हमें हमारे वर्क कल्चर को बदलना होगा, हमारे वर्क कल्चर को बदलते हुए हमें हमारी सोच को भी बदलना होगा.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "मैने जो भूमिका आपके सामने रखी है, उसके पीछे 2047 का लक्ष्य, मजबूत नींव पर खड़ा है। 2047 विकसित भारत का लक्ष्य, इन मजबूत नींव पर खड़ा है। 2047 विकसित… pic.twitter.com/yaggi9OwSA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
पीएम मोदी ने विपक्ष से की महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण में साथ देने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि मैं तिरंगे झंडे की छाया में खड़ा होकर सभी राजनीतिक दलों से प्रार्थना करता हूं कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दिलाइए. महिलाओं के सामर्थ्य को नमन करिए. आइए हम आरक्षण को लागू करके महिला सम्मान का यश प्राप्त करें. आइए आप भी इसका क्रेडिट लीजिए. विकसित भारत का संकल्प इसी से पूरा होगा.
दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है, हिंसा और आराजकता के रास्ते खोज रहे हैं, समाज को अलग रास्ते पर ले जा रहे हैं, इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा. देश को विकसित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को जोड़ना होगामाज को गलत राह पर धकेलने के लिए तरह-तरह के दांव चल रहे हैं. इन दिमागी नक्सलों को पहचानना होगा.

बच्चों को ट्रेनिंग देकर अच्छा खिलाड़ी बनाएंगे-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत युवाओं को मौके मिले हैं. हम 2036 में ओलंपिक के दावेदार बनकर उभरे हैं. 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजक होगा. दुनिया में 40 तरह के गेम हैं. करीब 325 तरह की स्पर्धाएं होती हैं. इनमें से दो तिहाई खेलों में भारत कहीं नहीं होता. हम क्वॉलिफाई नहीं करते. हमने तय किया है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो. इसके अलावा जिन विधाओं में भारत खेलता ही नहीं है, उनमें भी हमें अपनी उपस्थिति और सामर्थ्य बढ़ाना है. यदि हमें 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो आज से ही 5 से 15 साल तक की आयु के बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा निखारनी होगी. हम टैलंट हंट चलाएंगे और बच्चों को ट्रेनिंग देकर अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे.
परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क बनाएंगे-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इससे गरीब और मिडल क्लास परिवारों को फायदा होगा.
कुछ लोगों ने साधनों को वेपनाइज्ड करने का खेल खेला-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा. लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया. जहां से ग्लोबलाइजेशन की आवाजें आती थीं, अब वो आवाजें सुनाई नहीं देती है.लेकिन दुर्भाग्य से इस संकट के कालखंड में कुछ लोगों ने अपना रुतबा दिखाने के लिए संसाधनों को वेपनाइज्ड करने का खेल खेला है. दुनिया अपने पास जो कुछ भी है उसे वेपनाइज्ड करने में लगी है. संसाधनों का वेपनाइज्ड, पेट्रोल, डीजल, खाद, दवाईयां, इतना ही नहीं भूभाग को भी वेपनाइज्ड किया जा रहा है. ऐसे समय अगर हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर 10 साल सही दिशा में न चले होते तो हम ऐसी चुनौतियों का मजबूती से सामना कैसे करते.
एक करोड़ युवाओं को देंगे AI की ट्रेनिंग- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग दी जाएगी.
युवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10-12 सालों में विकसित भारत की दिशा में बहुत कुछ हुआ है. डिजिटल इंडिया में सस्ते डेटा ने युवाओं को सशक्त किया. स्किल इंडिया नया कार्यक्रम बनाया है.युवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है
युवाओं के साथ प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ना है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी मेरे देश का युवा है. युवाओं के साथ हमें प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ना है. स्टार्टअप इंडिया अभियान. आज पूरे देश में ढाई लाख से ज्यादा स्टार्टअप है. एक लाख करोड़ रुपये इनोवेशन फंड भारत सरकार ने बनाया है. देश के नौजवान अपने सपने को लेकर आइए एक लाख करोड़ रुपये आपके सामर्थ्य के लिए हमने व्यवस्था कर दी है. दुनिया में सस्ता डेटा है तो वो भारत की धरती है.
हमें रिफॉर्म करते रहना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत का सपना पार करके रहेंगे. हम सबको मिलकर चलना है. हमें रिफॉर्म करते रहना है और रिफॉर्म को आगे बढ़ाना है. जब मैं विकसित भारत की बात कर रहा हूं तो उसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी भी हमारे देश का युवा है.
फॉर्च्यून 500 में 50 कंपनियां भारत की होनी चाहिए-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को झकझोरना चाहता हूं, देश यानी सरकार नहीं होती, देश यानी हर नागरिक होता है. फॉर्च्यून 500 में 50 कंपनियां भारत की होनी चाहिए. दुनिया की टॉप फार्मा कंपनियों में भारत की कंपनियां भी हों. समय की मांग है ग्लोबल लीडरशिप भारत के हाथ में हो.
जो काम 5 दशक में नहीं हुए उनको 5 साल में करना होगा-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत के हर उत्पाद को पूरी दुनिया में पहुंचाना है. दुनिया के 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता है.सही दिशा में नहीं चले होते तो मुकाबला कैसे कर पाते. हमारे पास दिशा देने वाला संविधान है. हमारा लक्ष्य दुनिया को अच्छा और सस्ता उत्पाद देना है. 2047 का लक्ष्य मजबूत नींव पर खड़ा है. सोच बदलनी होगी. जो काम पांच दशक में नहीं हुए वो 5 साल में करने होंगे.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आवास पर फहराया तिरंगा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/u984V1ryL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
70 शहरों से 700 शहरों तक पहंचाई पाइप लाइन गैस-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर हमें वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी पूरी शक्ति लगाना बहुत जरूरी है. इसलिए ऊर्जा का सही इस्तेमाल बढ़ाते हुए भारत इसी दिशा में आज तेजी से काम कर रहा है. 2014 से पहले मतलब आज से 12 साल पहले, हमारे देश में केवल 70 शहरों में पाइप से गैस की व्यवस्था थी. 12 साल में इन 70 शहरों को हमने 700 शहरों तक पहुंचा दिया, ये होती है रफ्तार. 2014 के पहले मुश्किल से 20-22 लाख घरों में पाइप से गैस पहुंचती थी. आज 1.75 करोड़ घरों में पाइप से गैस पहुंचाने का काम होता है.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर हमें वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी पूरी शक्ति लगाना बहुत जरूरी है। और इसलिए ऊर्जा का सही इस्तेमाल बढ़ाते हुए भारत इसी दिशा में… pic.twitter.com/vjda8ngV4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
पीएम मोदी ने किया शक्ति की सप्त धारा का जिक्र
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से शक्ति की सप्त धारा का जिक्र किया.
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
- फूड प्रोसेसिंग
- तकनीक
- गतिशक्ति
- रक्षा शक्ति
- ग्रीन इकोनॉमी
- सॉफ्ट पावर
नागपुर: मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया.
#WATCH | महाराष्ट्र | 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया। pic.twitter.com/05QSEZKjqT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
99 फीसदी नो-गो एरिया को गो-अहेड एरिया बनाया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश को आज कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, यह हमारी गलत सोच के कारण है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे, हमने समुद्री तट पर, 99% हमारा समुद्री तट का पूरा हिस्सा ऐसी सोच के कारण 'नो-गो एरिया' घोषित कर रखा है. हमने ही समुद्र के अंदर जाकर अन्वेषण न करने का निर्णय कर लिया था. ये सोच का दायरा था. हमने फैसला किया कि ये नहीं चल सकता. हमने उस 99 प्रतिशत क्षेत्र को 'गो-अहेड एरिया' के रूप में खुला कर दिया है. हम समुद्र के भीतर भी नए-नए भंडार खोजने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "कई बार संसाधनों की कमी के कारण देश रुकता नहीं है लेकिन रुकने का कारण सोच की सीमाएं होती हैं। जब सोच बंध जाती है, सीमाओं में सड़ने लग जाती है तब हम… pic.twitter.com/iduISkjkop
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
भारत ने अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश आजाद होने के बाद विश्व में सेमीकंडक्टर की चर्चा हो चुकी थी. हमारे यहां भी बातें होती थी लेकिन सेमीकंडक्टर का कोई बड़ा प्लान हम आगे नहीं बढ़ा पाए.आज की डिजिटल दुनिया और तकनीक में हम चिप का महत्व समझते हैं. कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा, हर किसी में चिप अनिवार्य है. इसके बिना दुनिया थम जाए ऐसी स्थिति पैदा होती है. इसलिए भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया है. 3 प्लांट शुरू हो गए हैं. आने वाले 7-8 साल में और प्लांट शुरू होने वाले हैं.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश आजाद होने के बाद विश्व में सेमीकंडक्टर की चर्चा हो चुकी थी। हमारे यहां भी बातें होती थी लेकिन सेमीकंडक्टर का कोई बड़ा प्लान हम आगे नहीं बढ़ा पाए...आज की डिजिटल दुनिया और तकनीक में हम चिप का महत्व समझते हैं। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान… pic.twitter.com/2UYKJo2dxr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
हमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ाना होगा-पीएम मोदी
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि हम सप्त सिंधु की सभ्यता रहे हैं. इसलिए मैं सप्त धारा की बात करूंगा. इसके तहत पहली बात यह है कि हमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ाना है. छोटे-छोटे पुर्जों से लेकर बड़ी चीजों तक को तैयार करना है. डिजाइन से मैन्युफैक्चरिंग तक भारत को दुनिया का केंद्र बनना होगा.
हमें अपने लक्ष्यों और सोच में बदलाव करना होगा-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें सुधारों की तरफ बढ़ना है. हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल दिए हैं. इसलिए समाज, सरकार, उद्योग, उत्पादक समेत सभी को बदलाव करना होगा. अपने लक्ष्यों और सोच में बदलाव करना होगा. इसलिए हमें एक निश्चित दिशा में चलना होगा.
हमें अपनी सोच को बदलना होगा-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपना वर्क कल्चर को बदलना होगा और अपनी सोच को बदलना होगा. हमें अपने काम की गति को भी बदलना होगा. जो काम बीते 5 से 7 दशकों में नहीं हुए हैं, उन्हें हमें अगले 5 से 7 साल में ही करना है.
हमें दूसरे देशों पर निर्भर होकर नहीं जीना-पीएम मोदी
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि हमें दूसरे देशों पर निर्भर होकर नहीं जीना. अपने हितों की रक्षा खुद करनी होगी.आत्मनिर्भर भारत की ओर हम दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं. ये हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगा. हमें अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा.
700 शहरों में पाइप से पहुंच रही गैस- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने समंदर में कच्चे तेल पर कहा कि 99 फीसदी नो-गो एरिया को गो-अहेड एरिया बनाया. समुद्र मंथन योजना के लिए 85 हजार करोड़ दिया. 2014 से पहले देश में 70 शहरों में पाइपगैस था.अब 700 शहरों में पाइप से गैस पहुंच रही है.
जंग के दौरान लोगों ने गैस, पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह फैलाई-पीएम मोदी
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि ईरान-इजरायल जंग के दौरान लोगों ने अफवाह फैलाई कि गैस, पेट्रोल नहीं मिलेगा. संकट के समय भी कुछ लोगों ने संसाधनों को हथियार बनाया.
पिछले 1 दशक में भारत ने देखी बड़ी उपलब्धि-पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के कानूनों से 21वीं शताब्दी की मार्च नहीं हो सकती. हमने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो का विस्तार किया. ये सब, ये रफ्तार, ये विस्तार, ये उपलब्धि आजादी के बाद पहली बार पिछले 1 दशक में देखी है. जब इतनी सारी सिद्धियां हमारे सामने है, इतनी तेज गति दिखाई देती हो, देशवासियों का सामर्थ्य पल-पल प्रकट होता है तब तो2047 में विकसित भारत बनने का संकल्प कभी भी अधूरा नहीं रह सकता है. ये सारे आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि हम आगे बढ़ने वाले हैं.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना… pic.twitter.com/iaNfm2AkfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
4 गुनी रफ्तार से गरीबों के लिए शौचालय बनाए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेट यूजर्स, इंटरनेट कंज्यूमर्स करीब-करीब 4 गुना बढ़े करीब-करीब 50 गुना बढ़े, पेटेंट ग्रांट होने की संख्या 4 गुना बढ़ी, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े, सामान्य मानवी की सुविधा की ओर भी हमने उतनी ही गंभीरता से काम किया. हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से हमने नल से जल कनेक्शन दिए, हर साल औसतन 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से लोगों को गैस कनेक्शन दिए, हर साल 4 गुनी रफ्तार से गरीबों के लिए शौचालय बनाने का काम किया, हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों को घर देने का काम किया, देश ने गवर्नेंस में भी बहुत बदलाव लाया. सैकड़ों की तादाद में कानूनों को खत्म किया.
डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया भारत का परचम-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ा, आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा, इतना ही नहीं आधुनिक युग को लेकर भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी हमने अपना परचम लहराया.
दुनिया हमारी ओर देखने का नजरिया बदलने को मजबूर-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने एक बहुत बड़ा सपना देखा है, दृढ़ संकल्प के साथ देखा है. नई ऊंचाइयों को छूने के लिए देखा है. वो सपना है जब आजादी के 100 साल होंगे, 2047 में हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे।. 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हमें हासिल करना है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होने का संकल्प लेता है तो ये दुनिया की नजरों में भी हमारे साहस का परिचायक बन जाता है. दुनिया हमारी ओर देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है.
140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को रोकना नामुमकिन-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश बहुत सारे सपने लेकर आजाद हुआ था. लेकिन हम गति नहीं पकड़ पाए, रफ्तार नहीं पकड़ पाए, होती है-चलती है, हो जाएगा-देखा जाएगा, इसी में खोए रहे. 2014 तक आते-आते तो पूरे विश्व ने हमें 'फ्रेजाइल फाइव' में डंप कर दिया था. पिछले 12 साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी है. तेज गति से हम आगे बढ़ रहे हैं. देश-राज्यों का संकल्प है कि अब 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को, सामर्थ्य को रोक पाना नामुमकिन है.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "देश आजाद हुआ, बहुत सारे सपने लेकर आजाद हुआ लेकिन हम गति नहीं पकड़ पाए, रफ्तार नहीं पकड़ पाए, होती है-चलती है, हो जाएगा-देखा जाएगा, इसी में खोए रहे।… pic.twitter.com/dyq0X92qrY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
90 साल में 30% रेल का विद्युतीकरण हुआ-रेलवे पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम 1925 में शुरू हुआ था, लेकिन 90 सालों में 30 फीसदी रेलवे का ही इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ था. लक्ष्य को पाने के लिए हमारी रफ्तार और दौड़ देख लीजिए. अब हमने एक दशक के अंदर शत प्रतिशत टारगेट पूरा कर दिया है. 90 साल में 30 फीसदी और 10 साल में शत-प्रतिशत. इसे कहते हैं काम. इससे हमें बाहर से डीजल नहीं खरीदना पड़ रहा है और बिजली से ट्रेनों के चलने से पर्यावरण को भी फायदा होने लगा.
एक दशक में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर तैयार करने का लक्ष्य-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमें चिप, AI, डेटा सेंटर जैसी तमाम चीजों के लिए बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत है. ऊर्जा सुरक्षा इस समय की मांग है. इसलिए हमने लगातार बड़े कदम उठाए हैं. हमने बीते एक दशक में ही 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर तैयार करने का लक्ष्य तय किया है. हम परमाणु ईंधन के लिए आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम रखा है. कई बार संसाधनों की कमी के कारण देश रुकता नहीं है, लेकिन रुकने का कारण सोच की सीमाएं होती हैं. जब सोच रुक जाती है और सीमाओं में सड़ने लग जाती है, तब रुकता है. आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि हमारे समुद्री तट का 99 फीसदी हिस्सा नो-गो एरिया घोषित था.
पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् गूंज रहा है. आज देश के लोग वंदे मातरम् के 150 साल मना रहे हैं तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है. पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा. भूस्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए, उनके दुख दर्द को हम भलीभांति अनुभव करते हैं. पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं.

बड़े सपने सोच को विस्तार देते हैं-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है जब अपने सपनों अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है. अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. हमें बड़े सपने क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं. हमारे संकल्प ढृढ़ होने चाहिए, तो कठिनाईयों से आपदाओं के बीच से राष्ट्र को निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभरकर आता है. हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए. क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं तो हमारे सामार्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है.

आज हर दिलों की धड़कन, वंदे मातरम के नाद से गूंज रही-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर दिलों की धड़कन, वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है. आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिलों की धड़कन, वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन… pic.twitter.com/F0WbYk3gkd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
आजादी के लिए त्याग, बलिदान देने वाले महान सपूतों को नमन-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की. अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, "देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की। अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के… pic.twitter.com/ARvlESZWoR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
2047 तक विकसित भारत बनाएंगे-पीएम मोदी
2047 तक देश को विकसित भारत बनाएंगे.देश 12 साल में संकल्प के साथ आगे बढ़ा है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को रोकना नामुमकिन है.
देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं.हमारा संकल्प दृढ़ होता है. संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाइयों के बीच रास्ते निकाल लेता है. हमारे सपने भी ऊंचे होने चाहिए. सपने और संकल्प ऊंचे होने से हमारे साथथ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है. तब जाकर हम अपने सपनों को साकर कर सकते हैं.
आज हर घर, हर मन तिरंगा-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर घर, हर मन तिरंगा है. इस दौरान पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों को साथ होने का भरोसा दिलाया.
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं.इस दौरान उन्होंने आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया.

पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और सलामी दी.

लाल किले पर पहली बार बजाई जा रही वंदे मातरम की धुन
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाई जा रही है.

लाला किले पर अमित शाह, अजित डोभाल भी मौजूद
लाला किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए पहुंचे गणमान्य अतिथियों की तस्वीरें देखें.

लाल किले पर पीएम मोदी के गार्ड ऑफ ऑनर की तस्वीरें देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। pic.twitter.com/2uG1ux1IZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
अमित शाह और राजनाथ सिंह भी लाल किले पर मौजूद
लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद हैं.

लाल किले पर पीएम मोदी
लाल किले पर पीएम मोदी की तस्वीरें देखिए.

लाल किला पर पीएम मोदी को दिया जा रहा गार्ड ऑफ ऑनर
लाल किला पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है.

लाल किला पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं. रक्षा मंत्री उनके स्वागत के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया.

बापू को नमन करने राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी राजघाट पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में वह लाल किला पहुंचकर तुरंगा फहराएंगे. पीएम मोदी ने 2025 में सबसे लंबा भाषण दिया था.

बस्तर में आजादी के बाद पहली बार फहराया जाएगा तिंरगा
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आजादी के बाद पहली बार तिंरगा फहराया जाएगा. पहले नक्सली यहां लाल और काला झंडा फहराते थे.
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार लाल किले की झलक देखिए
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पीएम मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को ंसबोधित करेंगे. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी मेहमानों का लाल किला पहुंचना शुरू हो गया है.

थोड़ी देर में लाल किला पहुंचेंगे पीएम मोदी
लाल किला स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है. पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में लाल किला पहुंचेंगे. इस दौरान वहां पर पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले पर पहली बार वंदेमातरम गाया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से वंदेमातरम गाया जाएगा.
शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/a04sFog5qg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाल किले पर करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में लाल किला पहुंचेंगे और प्रोटोकॉल के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे.
शिवराज सिंह चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं...मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि… https://t.co/MkParXdu01 pic.twitter.com/TGC1SFYaXI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
अमेरिका ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की वजह से अमेरिका-भारत के संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रहे हैं.
पीएम मोदी ने दीं 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है. आइए,उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…
ओडिशा:सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर उकेरी देशभक्ति
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा में मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर देशभक्ति से प्रेरित रेत की एक खास कलाकृति बनाई. उन्होंने 'विविधता में एकता' के विषय को उजागर करने के लिए ये कलाकृतियां बनाई हैं.
#WATCH | Odisha: On the occasion of the 80th Independence Day, renowned sand artist Sudarsan Pattnaik created a special patriotic sand sculpture at Puri Beach.
— ANI (@ANI) August 15, 2026
He says, "Happy Independence Day! To mark this occasion, I have created a sand sculpture installation featuring… pic.twitter.com/GBwHEZkjYL
राजघाट पर चेकिंग, पास होल्डर्स को ही बैरिकेडिंग के पार जाने की इजाजत
दिल्ली पुलिस राजघाट पर पुख्ता चेकिंग कर रही है. सिर्फ उन लोगों को ही बैरिकेडिंग के पार जाने दिया जा रहा है, जिनके पास पास हैं.

राजघाट जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग
देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरी तरह तैयार है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. दिल्ली के राजघाट जाने वाली सड़क पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी गाड़ियों की जांच करने के बाद ही उनको बैरिकेड से आगे जाने दे रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर वाहन चेकिंग अभियान तेज
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, पुलिस लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.
#WATCH दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
वीडियो लक्ष्मी नगर से है। pic.twitter.com/ogArKDyC9t
80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. DCP नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा कि कई महीनों से इसकी तैयारी चल रही थी. आज प्रधानमंत्री लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और यहां पहली बार 'वंदे मातरम' भी गाया जाएगा. इस साल की थीम भी 'वंदे मातरम' ही है.पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा तैनात है.
#WATCH दिल्ली: DCP नॉर्थ राजा बंथिया ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर कहा, "...हम कई महीनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। आज प्रधानमंत्री यहां (लाल किले पर) 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और यहां पहली बार 'वंदे मातरम' भी गाया जाएगा। इस साल की थीम भी… pic.twitter.com/XnCHl2jP85
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
आज मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू हो गई हैं.
#WATCH | Delhi: Metro services have started early today on the occasion of the 80th Independence Day.
— ANI (@ANI) August 14, 2026
(Visuals from Laxmi Nagar Metro Station) pic.twitter.com/WoIbvRa6gJ
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है; पुलिस हाई अलर्ट पर है. DCP हरेश्वर वी. स्वामी ने कहा, "हमने टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, जहां ACP, SHO और अन्य कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं. आने वाले सभी वाहनों को अच्छी तरह से जांचने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हमारे कर्मचारी रात भर जांच करते रहेंगे."
VIDEO | Delhi: Security tightened across the national capital on Independence Day; police on a high alert.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 14, 2026
DCP Hareshwar V Swami stated, "We have comprehensive security arrangements in place at the Tikri border, where the ACP, SHOs, and other personnel are present on duty. All… pic.twitter.com/a9HFnaW2kx