विज्ञापन
2 months ago

India vs Sri Lanka LIVE Score, 1st Test, Day 1: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दमदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले दिन की समाप्ति तक 73 ओवरों का सामना करते हुए 2 विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए हैं. मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 11 ओवरों में 47 रन जुटाए. जायसवाल (32) रन आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

तीसरे सेशन की शुरुआत में केएल राहुल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके. उन्हें पैरों में तकलीफ के कारण दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह आगे अपना खेल जारी नहीं रख सके. केएल राहुल 162 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. 

राहुल जब वापस लौट रहे थे, तो उन्हें ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ने में संघर्ष करना पड़ा. वह आगे के इलाज के लिए विजिटर्स ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम के फिजियो कमलेश जैन से मदद लेते नजर आए. कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने पड्डिकल के साथ 39 रन जोड़े. गिल इस पारी में 2 चौकों के साथ 16 रन ही जुटा सके. टीम इंडिया को 236 के स्कोर पर कप्तान के रूप में दूसरा झटका लगा था.

भारत ने 63 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. खेल दोबारा शुरू हुआ, तो देवदत्त पड्डिकल ने ऋषभ पंत के साथ 67 गेंदों में 52 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. फिलहाल पड्डिकल 178 गेंदों में 131 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि पंत ने 36 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 27 रन जोड़ लिए हैं.  (SCORECARD)

IND vs SL Live Score: स्टंप्स का ऐलान हुआ

पहले दिन स्टंप्स का ऐलान हुआ. टीम इंडिया ने पहले दिन 288 रन बटोरे हैं. देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर पहला दिन भारत के नाम रहा है. पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस के दिन टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. अगर जायसवाल रन आउट ना हुए होते तो स्थिति शायद कुछ और होती. लेकिन फिर उसके बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के बीच साझेदारी हुई, जिसके भारत को ड्राइविंह सीट पर ला दिया. पडिक्कल ने अपना मेडल टेस्ट शतक जड़ा और स्टंप्स पर नाबाद लौटे. 
73.0 ओवर: भारत 288/2

IND vs SL Live Score: कुछ देर बाद स्टंप्स

अब कुछ देर बाद स्टंप्स होगा. आज बारिश के कारण ओवर कम हुए हैं. हालांकि, नई गेंद 10 ओवर बाद उपलब्ध होगी. क्या आज दूसरी नई गेंद प्ले में आएगी? लगता नहीं है कि ऐसा होगा. पडिक्कल और पंत, कुछ और ओवरों तक ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे.
70.0 ओवर: भारत 275/2

IND vs SL Live Score: शुरू हुआ मैच

चलिए एक बार फिर एक्शन  शुरू हो चुका है. ऋषभ पंत और पडिक्कल की कोशिश दिन के आखिरी तक एक्शन में रहने की होगी और नाबाद पवेलियन लौटने की होगी. क्या भारत आज 300 का आंकड़ा पार करेगा? यह देखना दिलचस्प होगा.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: बारिश के कारण मैच रूका

अचानक बारिश शुरू हो गई है. ग्राउंड-स्टाफ़ तेज़ी से कवर लेकर मैदान पर पहुंच रहा है. जैसे ही खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे हैं, बारिश तेज़ हो गई है. आज का खेल खत्म होने में अभी एक घंटा बाकी है. शायद आज थोड़ा और क्रिकेट देखने को मिल सकता है.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: शुभमन गिल आउट

प्रभात जयसूर्या से शिकार किया. कप्तान शुभमन गिल को जाना होगा. लाहिरू उदारा ने कैच पकड़ा. गिल ने गलत टाइमिंग के साथ चिप शॉट खेला और मिड-ऑफ पर कैच दे बैठे. गिल खुद से बहुत नाराज़ होंगे - ऐसी स्थिति में यह एक खराब शॉट था. वह पिच पर आगे बढ़कर जयसूर्या पर दबाव बनाना चाहते थे. लेकिन गेंद गिरी और थोड़ी घूमी, जिससे भारतीय कप्तान गलत टाइमिंग के साथ हवा में शॉट खेलने पर मजबूर हो गए. गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी, उदारा मिड-ऑफ से पीछे की ओर दौड़े, गेंद पर नज़र बनाए रखी और सुरक्षित कैच लपक लिया. 'गॉल में जयसूर्या को 45 ओवरों में पहला विकेट मिला'. शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: पडिक्कल ने तलाश की पूरी

नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए टेस्ट में शतक लगाने वाले आखिरी भारतीय शुभमन गिल थे, जिन्होंने सितंबर 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था. उस मैच और अभी चल रहे मैच के बीच खेले गए 19 टेस्ट मैचों में भारत ने 'वन-डाउन' (तीसरे नंबर) पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया. इन बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 35 पारियों में 27.28 की औसत से रन बनाए और पांच बार 50 से ज़्यादा का स्कोर किया.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: पडिक्कल ने बनाए रिकॉर्ड

पडिक्कल इस शतक के साथ ही दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए. 21वीं सदी में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज. सौरव गांगुली ने इससे पहले ऐसा किया था. जिन्होंने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे.

नंबर 3 पर खेलते हुए शतक लगाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज

4- विनोद कांबली
3- सौरव गांगुली
1 - सलीम दुरानी, ​​​​बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ, देवदत्त पडिक्कल

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: पडिक्कल का शतक

देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक पूरा किया. सिंगल के साथ शतक पूरा किया है. भारत के लिए पहला शतक. 134 गेंदों पर शतक लगाया. इससे अच्छे दौरे की शुरुआत नहीं हो सकती थी. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. 

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: केएल राहुल रिटायर्ड हुए

चायकाल के बाद फिर से मैच शुरू हो चुका है. पडिक्कल की नजरें शतक पर होंगी. अंपायर इंतज़ार कर रहे हैं. केएल राहुल को जल्दी से मैदान पर आना पड़ा और ऐसा लग रहा है कि वे अंपायर को इशारा कर रहे हैं कि उन्हें अपने दाहिने हाथ में तकलीफ़ हो रही है. ड्रेसिंग रूम में उनका इलाज चल रहा था.

वे अभी भी दर्द से कराह रहे हैं. अब पडिक्कल केएल के दाहिने हाथ को खींचने की कोशिश कर रहे हैं और हालत और बिगड़ रही है. असल में, उनके बाएं हाथ की बीच वाली और रिंग फिंगर के बीच भी ऐंठन हो रही है. वे लंगड़ा भी रहे हैं. उन्हें हर जगह ऐंठन हो रही है और वे ड्रेसिंग रूम वापस जा रहे हैं. क्रीज़ पर उनकी जगह शुभमन गिल आएं रहे हैं. फिजियो मैदान के बाहर KL का इलाज कर रहे हैं.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: चाय का ऐलान

चाय का ऐलान हुआ. भारत का स्कोर 197 है. केएल राहुल 77 पर नाबाद हैं और पडिक्कल 84 पर. दोनों के बीत दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है. टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन. इस सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा. पडिक्कल और केएल राहुल के दम पर भारत अब ड्राइविंग सीट पर है. दूसरे सेशन के आखिरी ओवर में 5 रन आए. दूसरे सेशन में गेंदबाज बिल्कुल भी भारतीय बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाए.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: थोड़ी देर में चाय

अब से थोड़ी देर में चाय का ऐलान हो जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश चायकाल तक कोई विकेट गंवाने की नहीं होगी. पडिक्कल और केएल राहुल ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे. अभी धूप खिली हुई है हल्की और दोनों छोर से स्पिन है. बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है. पिछले ओवर से 1 रन आया है.

50.0 ओवर: भारत 166/1

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: पडिक्कल का अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक हुआ. सिंगल के साथ पूरा किया पचासा. 81 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. केएल राहुल और पडिक्कल के बीच साझेदारी 75 रनों की हो चुकी है. साई सुदर्शन के चोटिल होने पर मौका मिला और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया. 

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: पडिक्कल अर्धशतक की ओर

अभी एक छोर से प्रभात हैं और दूसरे छोर से असिथा फर्नांडो. पडिक्कल और केएल राहुल संयम से खेल रहे हैं. केएल राहुस के बाद क्रीज पर आए पडिक्कल अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. केएल राहुल भी ज्यादा पीछे नहीं है. दोनों की कोशिश दूसरे सेशन में कोई विकेट गंवाने की नहीं होगी. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. 

32.0 ओवर: भारत 113/1.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: फिर शुरू मैच

लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से एक्शन शुरू हुआ. स्ट्राइक पर पडिक्कल हैं और अटैक पर प्रभात जयसूर्या. ओवरकास्ट कंडीशन है. हवा चल रही है. गॉल के राजा प्रभात की कोशिश इस सेशन में मेजबान टीम को विकेट दिलाने पर होगी. जबकि पडिक्कल और केएल राहुल की नजर साझेदारी बनाने की.

IND vs SL Live Score, 1st Test Day 1: मैच को लेकर आया अपडेट

ओह...बारिश के कारण मैच रूका हुआ है. ताजा अपडेट है कि मुकाबला अब दोबारा 2 बजे शुरू होगा. दूसरा सेशन 3:50 तक चलेगा. जबकि 3:50 से 4.10 बजे तक चायकाल होगा. वहीं 4:10 से 6 बजे तक तीसरा सेशन होगा.

India vs Sri Lanka Live Score: गॉल से आई राहत की खबर, थमी बारिश, जल्द शुरू हो सकता है खेल

गॉल टेस्ट में मौसम को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. लंच के बाद से हो रही बारिश फिलहाल रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ ने कवर पर रखे टायर हटाने शुरू कर दिए हैं. आसमान साफ नजर आ रहा है, जिससे जल्द खेल दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि गॉल के मौसम को देखते हुए अब भी पूरी तरह निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि यहां मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है.

India vs Sri Lanka Live Score: लंच तक भारत का पलड़ा भारी, राहुल-पडिक्कल ने संभाली पारी, स्कोर 101/1

गॉल टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने मजबूत स्थिति बना ली है. यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बावजूद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाले रखा और दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की. 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/1 है. राहुल 77 गेंदों में 32 रन और पडिक्कल 49 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद हैं. श्रीलंका के स्पिनरों को पिच से कुछ मदद जरूर मिली, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में सफल नहीं रहे.

India vs Sri Lanka Live Score: 25 ओवर बाद भारत 100 के करीब

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी बढ़ रही है. श्रीलंकाई गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/1 है. पडिक्कल 43 गेंदों पर 34 रन बनाकर आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, जबकि राहुल 71 गेंदों में 28 रन बनाकर एक छोर मजबूती से संभाले हुए हैं.

राहुल-पडिक्कल ने जमाई नजरें, 21 ओवर बाद भारत के कंट्रोल में मैच

यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने भारत की पारी को मजबूती दी है. दोनों बल्लेबाज अब क्रीज पर सहज नजर आ रहे हैं और दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं. 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/1 है. राहुल 57 गेंदों में 23 रन और पडिक्कल 33 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज विकेट की तलाश में जुटे हैं.

India vs Sri Lanka Live Score: राहुल ने संभाली पारी 16 ओवर बाद भारत 69/1

यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने भारत की पारी को संभाल लिया है. राहुल 45 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि पडिक्कल ने आते ही सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 15 रन बना दिए हैं. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/1 है और दोनों बल्लेबाज दूसरे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं.

पहला झटका! 32 रन बनाकर रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो शानदार लय में दिख रहे थे. केशारा नुवांथा की गेंद पर आसान सिंगल लेने की कोशिश में बड़ा भ्रम हो गया. गेंद रोकने की कोशिश में गेंदबाज यशस्वी के रास्ते में आ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल पड़े. इसी बीच श्रीलंकाई टीम ने मौका नहीं गंवाया और प्रभात जयसूर्या तथा निरोशन डिकवेला की मदद से यशस्वी को रन आउट कर दिया. यशस्वी ने 37 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे.

India vs Sri Lanka Live Score: हेलमेट पर तेज गेंद लगते ही खिलाड़ी ने छोड़ा मैदान

गॉल टेस्ट के दौरान एक डराने वाला पल देखने को मिला, जब प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल का जोरदार स्वीप शॉट शॉर्ट लेग पर खड़े निशान मदुष्का के हेलमेट से जा टकराया. गेंद काफी तेजी से निकली और सीधा हेलमेट के बीचोंबीच लगी, जिसके बाद मैदान पर कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया.  इसके बाद फिजियो मैदान पर आया और जांच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी को मैदान छोड़ना पड़ा.

India vs Sri Lanka Live Score: धैर्य के साथ आगे बढ़ रहे भारतीय ओपनर

गॉल टेस्ट में भारत ने शुरुआती 5 ओवर बिना कोई विकेट गंवाए निकाल लिए हैं. केएल राहुल 16 गेंदों में 6 रन और यशस्वी जायसवाल 14 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने फिलहाल रन बनाने की रफ्तार पर लगाम लगाई हुई है, लेकिन भारतीय ओपनरों ने भी धैर्य दिखाते हुए टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 13/0 तक पहुंचा दिया है.

India vs Sri Lanka Live Score: 3 ओवर समाप्त, दबाव में भारतीय गेंदबाज

गॉल टेस्ट में भारत ने शुरुआती तीन ओवर सावधानी से खेले हैं. यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि केएल राहुल 6 गेंद खेलने के बावजूद अभी खाता नहीं खोल पाए हैं. असिथा फर्नांडो ने शुरुआती दो ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0 है.

India vs Sri Lanka Live Score: यशस्वी ने चौके से खोला खाता

भारत की पारी का पहला ओवर समाप्त हो गया है. असिथा फर्नांडो के इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने शानदार चौका जड़कर टीम इंडिया का खाता खोला, जबकि केएल राहुल अभी स्ट्राइक पर नहीं आए हैं. भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद 4/0 है.

India vs Sri Lanka Live Score: टीम इंडिया ने गाले में तिरंगा फहराकर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले, शनिवार को टीम इंडिया ने गॉल में तिरंगा फहराकर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल, टीम के अन्य सदस्यों के साथ झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल हुए.

India vs Sri Lanka Live Score: टॉस जीतने के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि, हम पहले बैटिंग करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी बढ़िया है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए क्रिकेट का यह दिन अच्छा रहेगा. हमने उसी प्लेइंग XI को चुना है जो पिछले मैच में खेली थी. हमारे पास पांच बॉलर हैं. दो तेज गेंदबाज़ और तीन स्पिनर. अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है. यह हमारे लिए आजादी का दिन है और हमारा 600वां टेस्ट मैच भी है, इसलिए हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

India vs Sri Lanka Live Score: पहले टेस्ट के लिए भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.


श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

India vs Sri Lanka Live Score: कप्तान गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया है. कप्तान शुभमन गिल ने  पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

India vs Sri Lanka LIVE: आजादी के दिन रचेगा भारत नया इतिहास, शुभमन गिल की कप्तानी में 600वां टेस्ट

भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टेस्ट क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगी और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी टीम बनेगी.

India vs Sri Lanka LIVE: इन तीन गेंदबाजों पर टिकी रहेगी सीरीज की किस्मत

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है. श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या अपनी उछाल, टर्न और चतुराई से भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं, जबकि भारत के पास रवींद्र जडेजा का अनुभव और युवा मानव सुथार की प्रभावशाली स्पिन मौजूद है. वहीं कुलदीप यादव भी लय में रहे तो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. गॉल की स्पिन मददगार परिस्थितियों में दोनों टीमों के बाएं हाथ के स्पिनरों की यह जंग सीरीज के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.

India vs Sri Lanka LIVE: श्रीलंका 11 साल से भारत को नहीं हरा पाया

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नतीजे की पूरी उम्मीद है, क्योंकि यह मैदान ड्रॉ मैचों के लिए नहीं जाना जाता. गॉल में खेले गए टेस्ट मैचों में ड्रॉ का प्रतिशत महज 14.28 है, जबकि 2014 के बाद यहां हुए 27 टेस्ट में सिर्फ एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. दूसरी ओर भारत का पलड़ा भी भारी नजर आता है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले 10 टेस्ट में 8 जीते हैं और 2 ड्रॉ खेले हैं. श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार 2015 में गॉल में ही टेस्ट मैच हराया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com