राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई. तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी है या उसने जानबूझकर छलांग लगाई. यह अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. दूसरी मंजिल से गिरने पर छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
लैंडमार्क सिटी में हुई घटना
घटना कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में हुई. जहां पर दिन में कोचिंग छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा के गिरने का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी या उसने छलांग लगाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

बिजली के तार से टकराने के बाद गिरी छात्रा
कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि छात्रा गिरी है या कूदी है मामले की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि नीचे मौजूद 11 केवी बिजली लाइन से टकराने के बाद छात्रा नीचे गिरी. बिजली लाइन टूट गई, लेकिन छात्रा करंट की चपेट में आने से बच गई.
दूसरी मंजिल से गिरने पर छात्रा का पैर फ्रैक्चर
हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं-
JCB मशीन से खोदी जा रही थी मिट्टी, तभी खेत में निकल आया खजाना
सांवले रंग पर ससुराल वाले मारते थे ताना, सेल्समैन ने आत्महत्या की; चार पन्नों का मिला सुसाइड नोट
बक्से में टेप लिपटी पति-पत्नी की लाश, घर में रखे 30 लाख के जेवर; उदयपुर में सनसनीखेज मर्डर का क्या राज?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं