छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम' के दौरान मंच गिर गया. इस हादसे में कुछ नेताओं को मामूली चोटें लगी हैं. कांग्रेस की मशाल रैली खत्म होने के बाद जब कांग्रेस के नेता आम लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि नेताओं से भरा मंच अचानक धराशायी हो गया और नेता गण नीचे गिर गए.
मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सहप्रभारी चन्दन यादव, शैलेश पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत कई बड़े नेता हादसे के वक्त मौजूद थे. हादसे में कांग्रेस के कुछ नेताओं को मामूली चोटें आई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं का मंच गिरा pic.twitter.com/tVRdeZdAGy
— NDTV India (@ndtvindia) April 2, 2023
पहले भी कई बार हुईं मंच गिरने की घटनाएं
सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रमों मंच गिरने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं. वर्ष 2020 में बिहार के चुनाव के दौरान 16 अक्टूबर को नेताओं को माला पहनाने की होड़ मची थी. इस दौरान जनता दल यूनाईटेड के नेता चंद्रिका राय का मंच गिर गया था. इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए थे. बिहार के सोनपुर में जेडीयू के नेता और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय का मंच चुनावी सभा के दौरान गिर गया था. घटना के दौरान चंद्रिका राय भी मंच पर ही थे, और वे भी नीचे आ गिरे थे. मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए लोगों में होड़ मच गई थी. मंच इतने लोगों का भार नहीं सह सका और भर-भराकर गिर पड़ा था.
इससे पहले 2019 में मध्यप्रदेश में मंच गिरने की घटना में राज्य के पूर्व गृह मंत्री समेत बीजेपी के कई नेता गिर गए थे. मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई कस्बे में 23 सितंबर 2019 को यह घटना हुई थी. प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह अचानक मंच टूटने से गिर पड़े थे. भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह सहित एक विधायक भी गिर गए थे. बीजेपी के 'हल्ला बोल' धरना कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई थी. हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था.
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 21 फरवरी 2021 को इसी तरह की घटना हुई थी. तब यूपी के चुनावों में चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन इलाहाबाद में सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत अखिलेश यादव और राहुल गांधी रोड शो के बाद मंच साझा करने वाले थे. मंच पूरी तरह तैयार था लेकिन अचानक वह भरभराकर गिर गया था. गनीमत यह रही कि दोनों नेता उस वक्त मंच पर मौजूद नहीं थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं