विज्ञापन

सोना अगले 1-2 हफ्ते में और गिरेगा? ASSOCHAM के एक्‍सपर्ट SK जिंदल ने बताया- ज्‍यादा गोल्‍ड वाले क्‍या करें | Exclusive

Gold Price Forecast: सोने के दाम गिर कर 1.23 लाख के नीचे आ गए हैं. ASSOCHAM के एक्‍सपर्ट एसके जिंदल का अनुमान है कि अगले 1-2 हफ्तों में सोना और सस्ता हो सकता है. NDTV के साथ एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में उन्होंने ज्यादा सोना रखने वालों को कुछ महत्‍वपूर्ण सलाह दी है.

सोना अगले 1-2 हफ्ते में और गिरेगा? ASSOCHAM के एक्‍सपर्ट SK जिंदल ने बताया- ज्‍यादा गोल्‍ड वाले क्‍या करें | Exclusive
सोने की कीमतों को लेकर एक्‍सपर्ट्स ने महत्‍वपूर्ण सलाह दी है.
NDTV इंडिया

Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद क्‍या आने वाले दिनों में भी राहत मिल सकती है? ASSOCHAM की नेशनल काउंसिल ऑन कमोडिटीज एंड गोल्ड के चेयरमैन और प्रमुख गोल्ड कारोबारी एसके जिंदल ने NDTV से बातचीत में कहा कि अगले 1 से 2 हफ्तों के दौरान सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में जिन लोगों के पास जरूरत से ज्यादा सोना जमा है, वे अपने स्टॉक का कुछ हिस्सा बाजार में बेचने पर विचार कर सकते हैं. बता दें कि सोने की कीमतें MCX पर 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गई हैं. 

सोने में 9% तक की गिरावट असामान्य

एसके जिंदल के मुताबिक, सोने की कीमतों में 9% तक की गिरावट सामान्य नहीं है. इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं. अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं, बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. इन तीनों वजहों से सोने की कीमतों पर दबाव बना है.

आमतौर पर सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है, लेकिन ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से दूसरे निवेश विकल्प आकर्षक हो सकते हैं. मौजूदा बाजार में डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ज्यादा सोना जमा है तो कुछ हिस्सा बेचने की सलाह

जिंदल ने कहा कि जिन लोगों ने 5-6 महीने पहले ऊंची कीमतों पर सोना खरीदा था, उन्हें मौजूदा गिरावट से नुकसान हो सकता है. वहीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनावश्यक रूप से सोना नहीं खरीदने की सलाह मानी थी, वे अब कम कीमतों पर सोना खरीदने का मौका पा सकते हैं.

उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी व्यक्ति के पास जरूरत से ज्यादा सोने का स्टॉक है, तो उसे जमा सोने का कुछ हिस्सा बाजार में बेचने पर विचार करना चाहिए.

शादी वाले परिवारों को मिली राहत

सोने की कीमतों में गिरावट ऐसे समय आई है, जब देश में शादियों का सीजन चल रहा है. जिंदल के मुताबिक, जिन परिवारों के घरों में शादी की तैयारी है, उनके लिए ये गिरावट बड़ी राहत लेकर आई है. सोना भारतीय शादियों में गहनों और उपहारों का अहम हिस्सा होता है. ऐसे में कीमतें कम होने से परिवारों पर खरीदारी का खर्च घट सकता है.

जिंदल का अनुमान है कि अगले 1-2 हफ्तों में सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है. हालांकि, यह बाजार की मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित उनका आकलन है. सोने की कीमतों में आगे कितना बदलाव होगा, यह अमेरिकी ब्याज दरों, बॉन्ड यील्ड और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें | सोने में मिलावट की खबर से ज्‍वैलरी मार्केट में हड़कंप, 20 को 22 कैरेट बताकर बेच रहे, CTI की एडवायजरी पढ़ लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Outlook, Gold Prices Crash, Gold Outlook 2026, Gold Prices Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com