विज्ञापन

मुंबई में निकली Mercedes-Benz क्लासिक कार रैली, नेहरू की कार बनी सबसे बड़ा आकर्षण

मुंबई में मर्सिडीज-बेंज क्लासिक कार रैली में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मर्सिडीज बेंज आकर्षण का केंद्र रही.

मुंबई में निकली Mercedes-Benz क्लासिक कार रैली, नेहरू की कार बनी सबसे बड़ा आकर्षण
पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की मर्सिडीज कार.
NDTV
मुंबई:

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और एमएसआरटीसी अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने रविवार को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में 'मर्सिडीज-बेंज क्लासिक कार रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

यह रैली मर्सिडीज-बेंज इंडिया और ऑटोकार इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई. इस रैली में देशभर से दुर्लभ, विंटेज और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मर्सिडीज-बेंज कारों को दिखाया गया. 

इस दौरान प्रताप सरनाईक ने कहा कि सुरक्षा और आरामदायक यात्रा मर्सिडीज-बेंज की प्रमुख विशेषताओं में से हैं. उन्होंने कहा कि यह ब्रांड सिर्फ लग्जरी कार प्रेमियों का ही नहीं, बल्कि आम भारतीयों का भी सपना है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

नेहरू की कार बनी आकर्षण का केंद्र

इस कार्यक्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की इस्तेमाल की गई एक ऐतिहासिक मर्सिडीज-बेंज कार आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही.

परिवहन मंत्री ने प्रदर्शनी के दौरान नेहरू की ऐतिहासिक कार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. उन्होंने कई क्लासिक मॉडलों का निरीक्षण किया और प्रतिनिधियों से बातचीत करके उनकी इंजीनियरिंग, तकनीकी विशेषताओं और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

140 साल का जश्न

2014 से आयोजित हो रही इस रैली का 2026 का संस्करण खास है, क्योंकि यह मर्सिडीज-बेंज के ऑटोमोबाइल इतिहास के 140 साल पूरे होने का प्रतीक है.

इस रैली का उद्देश्य भारत की विंटेज ऑटोमोबाइल विरासत को संरक्षित करना और ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के विकास से युवा पीढ़ी को परिचित कराना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mercedes-Benz, Mercedes-Benz Car, Mumbai News, Pratap Sarnaik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com