विज्ञापन

बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन

FSSAI ने बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर को असुरक्षित घोषित कर दिया है. जांच में पानी में तय लिमिट से ज्यादा ब्रोमेट और कैंसर से जुड़ा खतरनाक केमिकल PAHs मिला है.

बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन
सांकेतिक तस्वीर.
NDTV
नई दिल्ली:

देश में सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी 'बिसलेरी' अब बड़ी मुसीबत में फंस गई है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को 'अनसेफ' घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं, FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी दे दी है.

कैसे खुला पूरा मामला?

FSSAI की टीम ने मैसर्स बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (मिनरल वाटर के अलावा) का एक सैंपल जांच के लिए उठाया था.

जब सैंपल की जांच हुई, तो पानी में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय की गई लिमिट से ज्यादा पाई गई. इसके बाद FSSAI ने इस पानी को FSS एक्ट, 2006 के तहत 'असुरक्षित' घोषित कर दिया.

कंपनी ने की अपील, दूसरी जांच में बड़ा खुलासा

कंपनी की अपील पर सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी में भेजा गया. वहां की जांच में भी पानी असुरक्षित ही निकला.

इस बार जांच रिपोर्ट में पानी में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाया गया. PAHs को कैंसर से जुड़ा खतरनाक केमिकल माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

FSSAI ने क्या कहा?

FSSAI ने अपने नोटिस में साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट से FSS एक्ट, 2006 के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से जुड़े नियमों का उल्लंघन साबित हो गया है.

इसी आधार पर FSSAI ने मैसर्स बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ FSS एक्ट, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी के खिलाफ FSS एक्ट, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू होगी.

और भी फूड प्रोडक्ट फेल

सिर्फ बिसलेरी ही नहीं, बल्कि और भी फूड प्रोडक्ट्स के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं. FSSAI की जांच में आशा कॉन्फेक्शनरी की चॉकलेट वाली कुकी फेल हो गई है. इसमें शक्कर की मात्रा को लेकर मिसब्रांडिंग की गई है.

इसके अलावा मीमांसा इंडस्ट्रीज और टीट-बिट्स फूड पर भी FSSAI ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. 

वहीं, उर्मी लाइफसाइंसेस और गौर आयुर्वेदिक स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI, FSSAI Action, Bisleri Water Bottle, Food Products, Food Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com