- JDU नेता चंद्रिका राय का मंच गिरा
- राजीव प्रताप रुडी भी मंच पर मौजूद थे
- तेजप्रताप यादव के ससुर हैं चंद्रिका राय
बिहार (Bihar Assembly Elections 2020) के सोनपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता और तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के ससुर चंद्रिका राय (Chandrika Rai) का मंच चुनावी सभा के दौरान गिर गया. इस दौरान कई नेता घायल हो गए. घटना के दौरान चंद्रिका राय भी मंच पर ही थे, मंच गिरने के साथ वो भी नीचे आ गिरे. दरअसल मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए लोगों में इस कदर होड़ मच गई कि कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ गए. मंच इतने लोगों का भार नहीं सह सका और भर-भराकर गिर पड़ा.
JDU प्रत्याशी चंद्रिका राय ने गुरुवार को सोनपुर में परसा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया. ढोल नगाड़ों के बीच उनका नामांकन हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे. सोनपुर में ही चंद्रिका राय की एक चुनावी सभा थी. सभा के दौरान मंच पर चंद्रिका राय के साथ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता मौजूद थे. मंच से लेकर रैली तक सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नहीं दिखी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुनावी मौसम में मंच टूटना आम बात हैं ।देखिए चंद्रिका राय जो तेजप्रताप यादव के ससुर भी हैं उनका नामांकन के बाद सभा के लिए ये मंच कितना कमजोर साबित हुआ ।@ndtvindia pic.twitter.com/YGK0ZRC2V4
— manish (@manishndtv) October 16, 2020
ससुर चंद्रिका राय के JDU में जाने को लेकर बोले तेजप्रताप, 'नीतीश की पार्टी को कुछ नहीं मिलने वाला'
राजीव प्रताप रुडी (Rajiv Pratap Rudy) जब भाषण दे रहे थे, तो मंच पर बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे. राजीव प्रताप रुडी के बाद चंद्रिका राय भाषण देने के लिए आगे आए. भाषण देने से पहले कई लोग उन्हें माला पहनाने लगे. माला पहनाने की होड़ में एक साथ मंच पर इतने लोग चढ़ गए कि वह भर-भराकर गिर गया. मंच के साथ प्रत्याशी चंद्रिका राय और दूसरे नेता जमीन पर आ गिरे. हालांकि इस दौरान किसी नेता को ज्यादा चोट नहीं आई और कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए.
लोकसभा चुनाव : बिहार की सारण और हाजीपुर सीट पर विरासत की लड़ाई
चंद्रिका राय की इस चुनावी सभा में कोरोना के निर्देशों का कहीं ख्याल नहीं रखा गया था. न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे और न ही ज्यादातर लोगों ने मास्क पहना था.
VIDEO: देस की बात : बिहार में नारों की, आरोपों की बहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं