विज्ञापन

कांग्रेस के 5 और सपा के 4 नेता करेंगे सीटों का फैसला, कल मीटिंग; किस तरफ से कौन-कौन रहेगा

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे की बातचीत कल दिल्ली में शुरू होगी. सपा ने चार सदस्यीय कमिटी बनाई है, जिसमें रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा हसन चौधरी शामिल हैं. वहीं कांग्रेस की समिति में पांच लोग शामिल हैं. इसमें प्रियंका गांधी का भी नाम है.

कांग्रेस के 5 और सपा के 4 नेता करेंगे सीटों का फैसला, कल मीटिंग; किस तरफ से कौन-कौन रहेगा
फाइल फोटो
NDTV

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर कमिटी बनाई गई है. सीटों की बातचीत शुरू होने से ठीक पहले सपा ने अपनी चार सदस्यीय कमिटी का ऐलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस पहले ही पांच नेताओं की टीम बना चुकी है. कल दोनों दलों की मीटिंग नई दिल्ली में होने की संभावना है.

समाजवादी पार्टी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन के तहत सीट समझौते की बातचीत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चार सदस्यीय कमिटी गठित की है.

सपा की ओर से गठित कमिटी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी को शामिल किया गया है. पार्टी की तरफ से यही नेता कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे.

कांग्रेस की टीम में कौन-कौन हैं?

वहीं कांग्रेस की तरफ से पांच सदस्यीय कमिटी पहले से बनाई जा चुकी है. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हैं.

कांग्रेस कितनी सीटें मांग रही है?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि कांग्रेस ने 181 विधानसभा सीटों की मांग की है. कई मीडिया रिपोर्टों में भी 181 सीटों की मांग का जिक्र किया गया है.

हालांकि कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई 181 सीटों वाली सूची को खारिज किया है और आधिकारिक तौर पर सीटों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है. पार्टी का कहना है कि अंतिम संख्या बातचीत के दौरान तय होगी.

यह भी पढ़ें: चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Election 2027, SP Congress Alliance, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com