विज्ञापन

स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन में महिला की रेप के बाद हत्या, महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन में एक महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पुलिस से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है. मामला तमिलनाडु का है. जहां ट्रेन में एक महिला की लाश मिली थी.

स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन में महिला की रेप के बाद हत्या, महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
प्लेटफार्म पर खड़ी खाली ट्रेन में महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन में महिला से रेप के मामले में महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. मामला दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का है. जहां के नागरकोविल जंक्शन पर खड़ी खाली ट्रेन की कोच में महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तमिलनाडु पुलिस प्रमुख महेश कुमार अग्रवाल से एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है. यह मामला नागरकोविल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में एक महिला के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में अधिकारी ने कहा कि एनसीडब्ल्यू ने 21 नवंबर को छपी एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है. यह रिपोर्ट तमिलनाडु के नागरकोविल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में एक महिला के कथित दुष्कर्म और हत्या के बारे में है.

दरिंदगी के 4 दिन बाद मिला था पीड़िता का शव

बयान में कहा गया कि घटना के चार दिन बाद पीड़िता का शव मिला था. रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मामले की गहन और समयबद्ध जांच, सुरक्षा में हुई संभावित चूक की पड़ताल, तथा सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग की है.

पीड़िता की पहचान और ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

इसमे आगे कहा गया कि आयोग ने मृतका की जल्द पहचान करने और उसके परिवार का पता लगाने को भी कहा है. इसने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की मांग की है, खासकर खाली डिब्बों की निगरानी, ​​रात में गश्त, और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा रेलवे अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.

आयोग ने कहा कि एनसीडब्ल्यू ने सात दिनों के भीतर एक विस्तृत 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' मांगी है. रेलवे परिसरों और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. ऐसी गंभीर घटनाओं में सख्त जवाबदेही, प्रभावी सुरक्षा इंतजाम और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत है.

यह भी पढ़ें - ट्रेन में मिली लाश, सोने की अंगूठी से हुई पहचान; भिखारी ने रेप के बाद तोड़ दी पसलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Tamil Nadu Rape, Tamil Nadu Rape And Murder, Tamil Nadu Rape Case, Rape In Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com